गिले-शिकवे भुला एक हुए थे चाचा-भतीजा, फिर भी भारी भाजपा; जानें- एका वाले शहरों में NCP का हाल

Jan 16, 2026 01:04 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
share Share
Follow Us on

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में शरद पवार और अजित पवार की NCP ने गिले-शिकवे भुलाकर गठबंधन किया, लेकिन भाजपा उन पर भारी पड़ती दिख रही है। इन दोनों शहरों में एनसीपी के दोनों गुटों ने परिवार की एकजुटता के नाम पर गठबंधन किया है।

गिले-शिकवे भुला एक हुए थे चाचा-भतीजा, फिर भी भारी भाजपा; जानें- एका वाले शहरों में NCP का हाल

Maharashtra Nikay Chunav Result: BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महा नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े शहरों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। BMC में पहली बार ठाकरे परिवार के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है और भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। दोपहर 12.30 बजे तक BMC की 227 में से 167 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 102 सीटें मिलती दिख रही हैं। BMC में उद्धव सेना की अगुवाई ाले गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। बड़ी बात यह है कि देवेंद्र फडनवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की NCP के खाते में यहां एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

दूसरी तरफ, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़, जहां चाचा-भतीजे (शरद पवार और अजित पवार) की NCP ने गिले-शिकवे भुलाकर गठबंधन किया, वहां भी भाजपा उन पर भारी पड़ती दिख रही है। इन दोनों प्रमुख शहरों में एनसीपी के दोनों गुटों ने "परिवार की एकजुटता" और विकास के नाम पर आपसी गठबंधन किया है। दोनों ने मिलकर पुणे नगर निगम (PMC) के लिए एक संयुक्त घोषणापत्र भी जारी किया था।

पुणे में भाजपा सबसे आगे

ताजा रुझानों के मुताबिक, पुणे की 165 सीटों में से 122 पर आए रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दोनों NCP को मिलाकर सिर्फ 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें अजित पवार गुट को 20 और शरद पवार गुट को 00 सीटें मिलती दिख रही हैं। उद्धव गुट वाले गठबंधन को कुल 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें सभी 10 कांग्रेस को जबकि उद्धव सेना और MNS को इस गठबंधन में कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।

शरद पवार की NCP का बुरा हाल

पिंपरी-चिंचवाड़ की बात करें तो यहां कुल 128 सीटों में से 119 पर रुझान आ गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, यहां भी पवार फैमिकी की एका पर भाजपा भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा गठबंधन को यहां 70 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि NCP गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें अजित पवार गुट को 40 जबकि शरद पवार गुट को सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही है। उद्धव ठाकरे की सेना को यहां एक सीट भी मिलती नहीं दिख रही, जबकि उनके भाई राज ठाकरे की MNS को एक सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस और प्रकाश आंबेडकर के गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।