आतंकवादी संग खाता… ATS अधिकारी बन जालसाज का आया फोन, बुजुर्ग ने 1.44 करोड़ गंवाए

आतंकवादी संग खाता… ATS अधिकारी बन जालसाज का आया फोन, बुजुर्ग ने 1.44 करोड़ गंवाए

संक्षेप:

साइबर फ्रॉड ने बुजुर्ग को कॉल करके कहा कि लखनऊ एटीएस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास मौजूद जानकारी में आपका खाता भी शामिल है। इसके बाद उसने अपने सीनियर अधिकारी से बात करवाने के नाम पर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

Oct 19, 2025 05:26 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

साइबर जालसाजों ने एनआईए और एटीएस अधिकारी बनकर पुणे के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जालसाजों ने बुजुर्ग को धमकाकर करीब 1.44 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद जब व्यक्ति को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी। अधिकारी ने कहा, “73 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति के पास एक फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई का निरीक्षक बताया। उसने कहा कि एटीएस की लखनऊ इकाई ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी ने आपके (पीड़ित व्यक्ति) के खाते का इस्तेमाल किया है।” पहले एटीएस और फिर आतंकवादी का नाम सुनकर व्यक्ति डर गया और फिर साइबर फ्रॉड के चक्कर में फंस गया।

अधिकारी ने बताया, “बुजुर्ग को अपने झांसे में लेने के बाद उसने अपने सीनियर अधिकारी से बात करने के नाम पर उसने पुलिस वर्दी पहने दूसरे जालसाज को फोन पकड़ा दिया। इस दौरान पूरे समय वीडियो कॉल जारी रहा। जालसाजों ने पीड़ित व्यक्ति को जेल जाने और समाज में नाक कटने का इतना भय दिखाया कि उसने अपनी जीवन की कमाई करीब 1.44 करोड़ रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए।”

इसके बाद जब उन्होंने बाकी लोगों को इसके बारे में बताया तो उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। फिर उन्होंने आकर पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और इंफ्रॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इसकी जांच जारी है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।