
बाबूराव पाटिल ने कहा कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद, मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि मेरे बैंक खाते में सिर्फ 2.30 रुपये ही जमा हुए। पाटिल के नाम और उनकी पत्नी व बेटियों के नाम 11 एकड़ जमीन है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुंबई में आज हुई प्रेस वार्ता में भी पाटिल का मुद्दा उठा।

कुख्यात आतंकी अबू जिंदाल के ऊपर आरोप है कि मुंबई हमलों की प्लानिंग में निर्णायक रूप से शामिल था। इसके अलावा उसने कसाब समेत 10 पाकिस्तानी आतंकियों को हिंदी सिखाई थी और मुंबई में लोगों से घुलने मिलने की ट्रेनिंग भी दी थी।
अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वर्तमान में राज्य की भाजपा नीत सरकार का हिस्सा है। वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने राज्य निर्वाचन आयोग औपचारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया।

बचाव अभियान पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पुलिस का कहना है कि आर्य ने एयर गन से फायर किया था। ऐसे में पुलिस चाहती तो उसके सीने में गोली मारने की जगह कमर के नीचे भी गोली मार सकती थी, जिससे वह केवल घायल होता, उसकी जान नहीं जाती।

किशोर तिवारी ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने जो 20 सीट जीतीं, उनमें से 10 सीट पर उसकी जीत मुख्य रूप से हिंदी भाषी, मुसलमान, दलित और ओबीसी मतदाताओं के समर्थन के कारण ही संभव हुई।

देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट पाई गई है। नक्सल हिंसा के लिहाज से चिंताजनक जिलों की श्रेणी में केवल चार जबकि सबसे अधिक प्रभावित जिलों की श्रेणी में महज 3 जिले अब बच गए हैं।

पीड़िता के पिता ने 22 नवंबर 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के दिवा निवासी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस समय पीड़िता की उम्र 6 वर्ष थी और वह दूसरी कक्षा में पढ़ रही थी।

बेलगावी का विवाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच में 1956 में हुए राज्य पुनर्गठन के बाद से ही जारी है। मराठी भाषी आबादी वाले इस जिले को लेकर महाराष्ट्र लगातार दावा करता आया है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में मराठी लोग ज्यादा रहते हैं, इसलिए यह महाराष्ट्र का हिस्सा है।

भाजपा वर्तमान में महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ राज्य में सत्ता में है। शिंदे और पवार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि उनका इलाज चल रहा है और उन्हें लोगों से मिलने-जुलने से बचने की सलाह दी गई है। पीएम मोदी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों और दो वयस्कों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या ने अच्छे से प्लानिंग की थी। उसने अपने बचाव के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर लोगों की आवाजाही और गतिविधियों का पता लगाने वाले सेंसर लगा रखे थे।

रुचिता तो रोहित की इस चाल में फंसने से बच गईं, लेकिन बाकी लोग नहीं बच पाए। इसके चलते रोहित आर्या ने गुरुवार को ही आरए स्टूडियो में बाकी लोगों को ऑडिशन के बहाने बुला लिया, जिन्हें बाद में एयर गन और केमिकल के सहारे बंधक बना लिया था।

अस्पताल के बिस्तर से मंगला पाटणकर ने बंधक संकट की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि रोहित आर्य ने कुछ बच्चों को उनके पास छोड़ा और बाकी को ऊपर ले गया। कुछ देर बाद वह फिर नीचे आया और मुझे भी ऊपर आने को कहा।

बच्चों को बंधक बनाने की वजह से मारा गया रोहित आर्या सरकार से 2.4 करोड़ रुपये मांग रहा था। आर्या की पत्नी ने बताया कि एक सरकारी प्रोजेक्ट के लिए मंजूर राशि और अपने काम की पहचान के लिए वह लड़ाई लड़ रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर पवई के आरए स्टूडियो में 50 वर्षीय रोहित आर्य ने एक्टिंग ऑडिशन के बहाने आए 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बना लिया। नागपुर का रहने वाला आर्य टीचर, फिल्ममेकर और यूट्यूबर था।

Rohit Arya Encounter: पुलिस को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर खबर मिली थी कि एक शख्स ने बच्चों को स्टूडियो में बंधक बनाया है। खबर है कि उस समय आर्य के पास एक एयर गन थी, जो करीब से मारे जाने पर गंभीर नुकसान कर सकती थी। आर्य की अस्पताल में मौत हो गई।

Rohit Arya Encounter: डिप्टी कमीश्नर ने बताया, ‘दोपहर करीब डेढ़ बजे पवई पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया है। मुंबई पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित मुक्त करा लिया।'

विभाग के अनुसार, अगस्त 2024 में आर्य को निर्देश दिया गया था कि वे स्कूलों और छात्रों से वसूली गई राशि सरकारी खाते में जमा करें और फिर सभी खर्चों का विस्तृत बजट दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें।

सीजेआई गवई ने राज्य में न्यायालय भवनों के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार और खासकर लोक निर्माण विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने महाराष्ट्र में अपने द्वारा उद्घाटन किए गए कई अदालत भवनों का उदाहरण दिया।

रोहित का दावा था कि 'माझी शाळा, सुंदर शाळा' नामक योजना का असली खाका उसकी फिल्म द्वारा ही लिया गया था। सरकार ने इस योजना को 2022 में लागू कर दिया, लेकिन न तो उसे इसका किसी तरह से भुगतान किया गया और न ही उसे कोई क्रेडिट दिया गया।