पायलट ही था आत्मघाती हमलावर? अजित पवार की मौत को लेकर एनसीपी MLC का नया दावा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। अब एनसीपी एमएससी अमोल मितकरी ने कहा है कि पायलट सुमित कपूर ही एक आत्मघाती हमलावर थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत और बारमती विमान हादसे को लेकर जांच की मांग लगातार तेज हो रही है। वहीं इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए गए हैं। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई बार इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताया है। वहीं अब अकोला में एनसीपी एमएलसी अमोल मितकरी ने इस घटना को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जोड़ दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मितकरी ने कहा क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी?
उन्होंने कहा कि 1991 में राजीव गांधी की हत्या के पीछे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम का हाथ था। जिस तरह से LTTE ने राजीव गांधी की हत्या की साजिश रची थी ठीक वैसी ही साजिश अजित पवार के मामले में भी रची गई। तो क्या विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर एक आत्मघाती हमलावर थे? उन्होंने कहा कि अब भी यह सवाल हैकि कैप्टेन सुमित कपूर की मौत इस दुर्घटना में हुई है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर सुमित कपूर की पत्नी कह रही है कि वह जिंदा हैं तो आखिर इस दुर्घटना में मरा कौन है?
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सन्नाटा छा गया। अगर अजित पवार की मौत के आसपास इतने सवाल हैं तो महाराष्ट्र में इतना सन्नाटा क्यों है? मितकरी ने कहा कहा कि केवल तकनीकी जांच से पूरी बात पता नहीं चलेगी। हमें बताया जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स का डेटा बाद में शेयर किया जाएगा। असली सवाल है कि सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं जारी किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज जारी किया जाए
एनसीपी एमएलसी ने कहा कि कैप्टेन साहिल मदान और कैप्टेन को विमान उड़ाना था, वे आखिर कहां हैं? वे आखिर किस ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। उनके मूवमेंट का सीसीटीवी फुटेज होना चाहिए। अब वे कहां हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को खुद को केवल तकनीकी पक्ष तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा दृश्य साक्ष्यों को भी सामने लाना चाहिए।
बारामती में प्रदर्शन
बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकर्ताओं और कई नागरिकों ने सोमवार को भी इकट्ठे होकर जांच की मांग की है। लोग बारामती में प्रशासनिक भवन के बाहर इकट्ठा हुए और उनके हाथों में पवार की स्मृतियों से जुड़ी तख्तियां थीं। एक निवासी ने कहा, "विमान दुर्घटना को 25 दिन हो गए हैं। घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। रोहित पवार (राकांपा शप विधायक) जैसे नेताओं ने दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया है और लोगों की ओर से विस्तृत जांच की मांग की गई है।'
उन्होंने कहा कि इस बात की प्रबल भावना है कि जांच पारदर्शी और व्यापक तरीके से की जानी चाहिए। एक अन्य निवासी ने कहा, "जांच में देरी से, चिंता है कि न्याय मिलेगा या नहीं।" उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना की गहन जांच की मांग को लेकर उपमंडलीय मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विमान दुर्घटना मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।
फड़णवीस ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, महायुति सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि विमान दुर्घटना के संबंध में सभी संदेह दूर हों। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि विमान दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी या उससे पहले आ जाएगी।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

