नागपुर हिंसा को लेकर ताबड़तोड़ ऐक्शन; अब तक 99 लोग गिरफ्तार, 4 एफआईआर दर्ज

लाइव हिन्दुस्तान
share

  • नागपुर पुलिस आयुक्त रविंदर सिंगल ने कहा कि पूरी घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। सिंगल ने कहा, ‘अब तक 99 लोग अरेस्ट हुए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।’

Nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा को लेकर अब तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नागपुर पुलिस आयुक्त रविंदर सिंगल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरी घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। सिंगल ने कहा, 'अब तक 99 लोग अरेस्ट हुए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमारी ओर से निष्पक्ष जांच जारी है।' शुक्रवार की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पूरे इंतजाम किए गए हैं। पूरी चौकसी बरती जा रही है।

इस बीच, महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल ने कहा कि नागपुर हिंसा के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो शेयर किया था। उसने हिंसा का गुणगान भी किया, जिसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में दंगे फैले। साइबर सेल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) लोहित मटानी ने बताया, 'फहीम खान ने औरंगजेब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के वीडियो को एडिट किया और शेयर किया। इसके चलते दंगे फैल गए। उसने हिंसक वीडियो का गुणगान भी किया था।' आरोपी फहीम खान को 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हिरासत में रखा गया है। खान माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता है।

नागपुर हिंसा को लेकर 4 एफआईआर दर्ज

पुलिस ने सोमवार रात नागपुर में हुई हिंसा के संबंध में 4 एफआईआर दर्ज की हैं। छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ ता। इस दौरान पवित्र आयत लिखी चादर जलाए जाने की अफवाहों के बीच हिंसक भीड़ ने नागपुर के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। वहीं, स्थानीय अदालत ने इस सिलसिले में गिरफ्तार 17 लोगों को 22 मार्च यानी शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजते समय अपराध की गंभीरता और प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ पुख्ता आरोप लगाए जाने का हवाला दिया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़नागपुर हिंसा को लेकर ताबड़तोड़ ऐक्शन; अब तक 99 लोग गिरफ्तार, 4 एफआईआर दर्ज