नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान का घर गिराने पर रोक, हाई कोर्ट ने पूछा- बात क्यों नहीं सुनी

भाषा
Follow us on Google News
share

  • फहीम खान की ओर से पेश हुए वकील अश्विन इंगोले ने कहा कि अदालत ने सरकार और नगर निगम अधिकारियों से जवाब मांगा है। साथ ही, मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को तय की है।

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान का घर गिराने पर रोक, हाई कोर्ट ने पूछा- बात क्यों नहीं सुनी

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने हिंसा मामले में फहीम खान समेत 2 आरोपियों के घरों को ढहाने पर सोमवार को रोक लगा दी। साथ ही, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। फहीम खान के दो मंजिला घर को अदालत के आदेश से पहले ही ढहा दिया गया था, जबकि यूसुफ शेख के घर के अवैध हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद रोक दी गई। दोनों आरोपियों ने अदालत में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की थी।

जस्टिस नितिन साम्ब्रे और जस्टिस वृषाली जोशी की खंडपीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने सवाल किया कि कथित अवैध हिस्सों को ढहाने से पहले मकान मालिकों की बात क्यों नहीं सुनी गई। बेंच ने कहा कि यह कार्रवाई संपत्ति के मालिकों की बात सुने बिना ही दमनात्मक तरीके से की गई। फहीम खान की ओर से पेश हुए वकील अश्विन इंगोले ने कहा कि अदालत ने सरकार और नगर निगम अधिकारियों से जवाब मांगा है। साथ ही, मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को तय की है।

नुकसान की भरपाई को लेकर उठा सवाल

वकील अश्विन इंगोले ने दावा किया, 'पीठ ने कहा है कि अगर यह निष्कर्ष निकलता है कि तोड़फोड़ अवैध रूप से किया गया था, तो अधिकारियों को इस नुकसान की भरपाई करनी होगी।' सोमवार सुबह फहीम खान के दो मंजिला मकान को अनधिकृत निर्माण के कारण नगर निकाय के अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आरोपी यूसुफ शेख के महल इलाके स्थित मकान के अवैध रूप से निर्मित हिस्से पर भी कार्रवाई हुई। मालूम हो कि नागपुर के महल इलाके में 17 मार्च को हिंसा हुई थी। हिंसा के सिलसिले में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। वह 17 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम का घर गिराने पर रोक, HC ने पूछा- बात क्यों नहीं सुनी