मुंबई में सोमवार की सुबह कुर्ला टाॅयलेट गिरने से एक महिला उसी में फंस गई। जिसे बाद में फायर ब्रिगेड के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
#UPDATE Maharashtra: The woman who was trapped in a public toilet in Kurla area of Mumbai, after a portion of it collapsed, rescued. She was administered first aid and then sent to a hospital. https://t.co/IzcW5GNdjg pic.twitter.com/ThsEXzWp9S
— ANI (@ANI) November 23, 2020
कुर्ला में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह के समय एक सार्वजनिक टाॅयलेट गिरने से एक महिला उसमें फंस गई। जिसे बाद में राहत बचाव की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को फिलहाल अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद वहां के लोगों में काफी गुस्सा है और अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग पब्लिक टाॅयलेट का प्रयोग मुंबई में करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते थे।