ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे व्यक्ति ने महिला को फंसाया, बच्चे होने के आशीर्वाद के नाम पर किया रेप

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुंबई में ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे एक व्यक्ति ने महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बच्चा होने के नाम पर एक रस्म को करने की बात कही और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

Mumbai Maharashtra man posing as a transgender person woman raped her under pretext of blessing her with a child
ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे व्यक्ति ने महिला से किया बलात्कार

मुंबई के पवई इलाके से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे एक व्यक्ति ने आशीर्वाद देने के नाम पर एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार कर दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अनिल शिंदे के रूप में हुई है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पवई इलाके में अपने पति और एक बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ रहती है। घटना के समय महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। दंपत्ति की शादी को पांच साल हो चुके थे, लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शिंदे ने इसी बात का फायदा उठाया और बच्चा होने के लिए एक रस्म निभाने का बहाना दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और उसे घर के भीतर बुला लिया। इसके बाद उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और घर में रखे 2000 रुपए लेकर फरार हो गया।

इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। बाद में आरोपी को ट्रेस करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घर में बुजुर्ग को आशीर्वाद देने पहुंचा था आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम बुधवार का है। आरोपी बुजुर्ग को आशीर्वाद देने के नाम पर फ्लैट में पहुंचा। बातचीत के दौरान उसे पता चला कि घर में एक युवा महिला भी है, जो बच्चा न होने की वजह से परेशान है। इसके बाद उसने महिला से बातचीत करते हुए एक ऐसी रस्म की पेशकश की, जिससे बच्चा होने की उम्मीद थी।

पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर कुछ देर तक युवा महिला से बात की और फिर उसे बिस्तर पर लेटने के लिए कहा। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि उसने रस्म निभाने के बहाने पहले उसके सिर को छुआ और फिर गलत तरीके से छूते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिंदे के घर से जाने के करीब एक घंटे बाद उसे एहसास हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है। शिंदे ने जाते समय उससे कहा था कि जल्द ही उसे बच्चा होगा। शिंदे ने जाने से पहले पैसे मांगे और महिला ने कथित तौर पर उसे 2,000 रुपए भी दिए। इसके बारे में महिला ने पति को बताया। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया और बिल्डिंग व आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच शुरू की, जिसमें शिंदे एक ऑटो-रिक्शा में बैठते हुए दिखाई दिया। उसे कलवा में ट्रेस किया गया और बुधवार रात हिरासत में ले लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिंदे असल में एक पुरुष था जो ट्रांसजेंडर होने का नाटक कर रहा था। उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मुंबई में ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे व्यक्ति ने महिला से किया रेप, गिरफ्तार