Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़mumbai entry toll tax ends eknath shinde devendra fadnavis govt masterstroke
चुनाव से ठीक पहले एकनाथ शिंदे सरकार का मास्टरस्ट्रोक, मुंबई एंट्री पर टोल टैक्स खत्म

चुनाव से ठीक पहले एकनाथ शिंदे सरकार का मास्टरस्ट्रोक, मुंबई एंट्री पर टोल टैक्स खत्म

संक्षेप:

  • सोमवार को राज्य कैबिनेट ने मुंबई में एंट्री पर लगने वाले सारे टोल टैक्स खत्म कर दिए हैं। मुंबई में एंट्री के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जिन पर टोल टैक्स लगता है। इन पर आज रात 12 बजे से कोई टोल नहीं लगेगा। यह फैसला छोटे वाहनों यानी बाइक, कार आदि के लिए है। कमर्शल वाहनों पर पहले की तरह टैक्स लगता रहेगा।

Oct 14, 2024 11:26 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई, योगेश नाइक, हिन्दस्तान टाइम्स
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य में इस सप्ताह कभी भी चुनाव कराने का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सीएम एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगी उससे पहले जनता को लुभाने वाले फैसले लेने में जुटे हैं। इस बीच सोमवार को राज्य कैबिनेट ने मुंबई में एंट्री पर लगने वाले सारे टोल टैक्स खत्म कर दिए हैं। मुंबई में एंट्री के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जिन पर टोल टैक्स लगता है। इन पर आज रात 12 बजे से कोई टोल नहीं लगेगा। यह फैसला छोटे वाहनों यानी बाइक, कार आदि के लिए है। कमर्शल वाहनों पर पहले की तरह टैक्स लगता रहेगा।

सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। ऐसे में इसे चुनाव से ठीक पहले मास्टरस्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है। इस निर्णय से मुंबई और आसपास के इलाकों में सरकार के पक्ष में माहौल बन सकता है। खुद सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे से विधायक हैं। वह सीएम रहने से पहले कई बार मुंबई में एंट्री पर लगने वाले टोल के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की ओर से बनाए गए 55 फ्लाईओवर्स के लिए 45 रुपये का टोल टैक्स चार्ज किया जाता है। इनका निर्माण 1995 से 1999 के दौरान हुआ था।

इस टोल टैक्स की वसूली कुल 5 स्थानों पर की जाती है। अब यहां टोल टैक्स आम यूजर्स पर नहीं लगेगा। मुलुंड चेक नाका, मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एरोली नाका, दहीसार और मनखुर्द नाका पर टोल लगता रहा है। सड़क परिवहन निगम चाहता था कि यह टोल जारी रहे ताकि ठाणे क्रीक ब्रिज के निर्माण में आई लागत को वसूला जा सके, लेकिन सरकार ने टोल को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से भी इसे लेकर आंदोलन किए जा चुके हैं। मनसे का कहना है कि टोल खत्म होना चाहिए।

मनसे का कहना रहा है कि इनसे इतनी वसूली हो चुकी है, जितनी लागत सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण पर आई थी। सरकार के इस फैसले की भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने तारीफ की है। उनका कहना है कि मैं इस फैसल का स्वागत करता हूं। बता दें कि सीएम शिंदे खुद ठाणे से आते हैं और उनका कहना रहा है कि यह उन हजारों लोगों के साथ अन्याय है, जो हर दिन कामकाज के लिए मुंबई आते हैं। ऐसे में मुंबई एंट्री करना ही उनके लिए महंगा पड़ता है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
;;;