पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया, शराब पिलाई... फिर कर दी हत्या; पति की खौफनाक साजिश का खुलासा

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

मुंबई के गोरेगांव में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी के कथित प्रेमी को घर बुलाकर शराब पिलाई, चेतावनी दी और फिर पत्नी के सामने ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया, शराब पिलाई... फिर कर दी हत्या; पति की खौफनाक साजिश का खुलासा

मुंबई के गोरेगांव में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी के कथित प्रेमी को घर बुलाकर शराब पिलाई, चेतावनी दी और फिर पत्नी के सामने ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के महज तीन घंटे के अंदर मुंबई पुलिस ने आरोपी को घने जंगल से घेरकर गिरफ्तार कर लिया, और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्य पुलिस थाने के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम गोरेगांव के आर्य इलाके में हुई। आरोपी भीमराज ओमप्रकाश शर्मा (48) ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी विकास अशोक भुसारे (35) को अपने घर बुलाया। तीनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के दौरान शर्मा ने भुसारे को चेतावनी दी कि वह उनकी पत्नी से दोबारा संपर्क न करें।

अधिकारियों ने आगे बताया कि बातचीत के दौरान ही भीमराज शर्मा ने अचानक चाकू निकालकर भुसारे हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। बताया गया कि पूरी घटना शर्मा की पत्नी के सामने हुई। हत्या के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और आसपास के घने जंगल में छिप गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत पीछा किया और महज तीन घंटे के अंदर आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, और यह भी पता लगा रही है कि घटना में पत्नी की कोई भूमिका तो नहीं थी।

वहीं, पुलिसिया जांच में सामने आया कि विकास भुसारे पर पहले भी शर्मा की पत्नी को परेशान करने का आरोप था। उसे कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन वह लगातार संपर्क बनाए रखे हुए था। इसी बात को लेकर शर्मा के मन में गुस्सा बढ़ता जा रहा था, जो अब इस हत्याकांड के रूप में सामने आया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें