Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़MNS major setback as Santosh Dhuri close of Raj Thackeray is set to join the BJP
BMC चुनाव से पहले मनसे को झटका, राज ठाकरे का करीबी नेता BJP में होने जा रहा शामिल

BMC चुनाव से पहले मनसे को झटका, राज ठाकरे का करीबी नेता BJP में होने जा रहा शामिल

संक्षेप:

संतोष धुरी के इस फैसले का मुख्य कारण मसने और शिवसेना (यूबीटी) के बीच हुए सीट-बंटवारे में असंतोष है। वार्ड नंबर 194 से धुरी को टिकट नहीं मिला, जिसे गठबंधन के तहत शिवसेना UNT के उम्मीदवार निशिकांत शिंदे को दिया गया।

Jan 06, 2026 10:26 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को बड़ा झटका लगा है। राज ठाकरे के करीबी और मनसे के सीनिर नेता संतोष धुरी अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। धुरी मुंबई शहर एमएनएस प्रमुख संदीप देशपांडे के बेहद विश्वासपात्र माने जाते रहे। आज दोपहर करीब 1 बजे वे बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे, जहां बीजेपी नेता अमित साटम उनकी मौजूदगी में स्वागत करेंगे। यह घटना मनसे के लिए इसलिए भी करारा झटका है क्योंकि बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और गठबंधन की रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भाजपा के मंत्री ने अजित पवार को दे डाली नसीहत, महायुति में बढ़ने लगी है दरार?

संतोष धुरी के इस फैसले का मुख्य कारण मसने और शिवसेना (यूबीटी) के बीच हुए सीट-बंटवारे में असंतोष है। वार्ड नंबर 194 से धुरी को टिकट नहीं मिला, जिसे गठबंधन के तहत शिवसेना UNT के उम्मीदवार निशिकांत शिंदे को दिया गया। धुरी ने पहले भी MNS के टिकट पर इस क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं मिली। इस बार संदीप देशपांडे ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था, फिर भी टिकट नहीं मिलने से वे बेहद नाराज हुए। शुक्रवार रात को उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्री नितेश राणे से मुलाकात की, जिसके बाद बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

मनसे-शिवसेना UBT गठबंधन के बीच झटका

संतोष धुरी ने संकेत दिया कि मनसे के भीतर उनकी कद्र नहीं हुई, जिससे वे इस कदम तक पहुंचे। यह घटनाक्रम बीएमसी चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम है, क्योंकि एमएनएस और शिवसेना (यूबीटी) का गठबंधन मराठी भाषा और संस्कृति की रक्षा के नाम पर हुआ था। अब MNS के एक प्रमुख नेता के जाने से पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ सकता है। महायुति गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी) के लिए यह अच्छी खबर होने वाली है, क्योंकि इससे मुंबई में उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि, यह देखना होगा कि संतोष धुरी के बीजेपी में शामिल होने से चुनावी नतीजे में किस तरह का असर होता है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।