नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग, मनोज जरांगे का अनशन का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनोज जरांगे ने कहा कि मुंबई की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी 15 सितंबर को बीड जिले के पाटोदा में रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन वे अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा, 17 सितंबर को पुणे जिले के हडपसर और 18 सितंबर को रायगढ़ जिले के खोपोली में ठहरेंगे।

Manoj Jarange Patil
मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टिमेटम

कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की है कि वह और उनके समर्थक नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। यह आंदोलन 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणपति उत्सव के बीच शुरू होगा। जरांगे ने अंतरवाली सराटी में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 15 सितंबर से मुंबई की ओर मार्च शुरू करेंगे। जरांगे का आंदोलन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी 15 सितंबर को बीड जिले के पाटोदा में रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन वे अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा, 17 सितंबर को पुणे जिले के हडपसर और 18 सितंबर को रायगढ़ जिले के खोपोली में ठहरेंगे। इसके बाद वे नवी मुंबई के खारघर में डेरा डालेंगे और फिर महानगर (मुंबई) की ओर बढ़ेंगे।

जरांगे ने कहा कि प्रदर्शनकारी अपने निर्धारित पड़ावों पर पहुंचने से पहले हर दिन करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन 19 सितंबर को दिन में 10 बजे शुरू होगा। जरांगे ने कहा, ''हमें मुंबई से अपने समुदाय के लिए आरक्षण लेकर लौटने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखना है। किसी को भी पथराव या आगजनी का सहारा नहीं लेना चाहिए। वाहनों को सावधानी से चलाया जाना चाहिए और सभी को आचार संहिता का पालन करना चाहिए। हम लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं और अपनी जायज मांग हासिल करना चाहते हैं।"

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि वह प्रदर्शनकारियों के लिए कोई बाधा पैदा न करें। जरांगे ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को रोका जाता है तो ऐसी कार्रवाई की जिम्मेदारी फडणवीस की होगी। जरांगे ने राज्य सरकार पर राजपत्र संबंधी मांगों को लागू नहीं करने और 58 लाख कुनबी अभिलेखों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''हम इस मुद्दे को मुंबई लेकर जाएंगे। यह अंतिम लड़ाई है और एक भी मराठा घर में नहीं रहना चाहिए।''

मुंबई में पिछले साल अगस्त-सितंबर में जरांगे के अनशन के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के आसपास के इलाके भी शामिल थे, जहां गतिविधियां ठप हो गई थीं। जरांगे की प्रमुख मांगों में से एक यह है कि एक सरकारी आदेश जारी किया जाए, जिससे मराठा समुदाय पुराने रिकॉर्ड और गजट दस्तावेजों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में कुनबी समुदाय को आरक्षण का दावा कर सके।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग, मनोज जरांगे का अनशन का ऐलान