Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra Thane Woman paramour kill her husband and dump body in river
पत्नी का पड़ोसी से चक्कर; पति ने टोका तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, नदी में फेंकी लाश

पत्नी का पड़ोसी से चक्कर; पति ने टोका तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, नदी में फेंकी लाश

संक्षेप:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशन परमार का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में उसे फेंक दिया। दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार रात पीड़ित का शव बरामद किया।

Nov 08, 2025 11:02 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 44 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बदलापुर पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है, जो गुरुवार को अपराध करने के बाद से फरार हैं। सीनियर इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने बताया, 'आरोपी मनीषा परमार और लक्ष्मण भोईर पड़ोसी थे। दोनों के बीच अवैध संबंध था। पीड़ित किशन परमार को इसका पता चल गया और अपनी पत्नी के साथ इसे लेकर उसकी बहस हुई थी।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकी किए ढेर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशन परमार का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में उसे फेंक दिया। दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार रात पीड़ित का शव बरामद किया, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) हत्या और 238 अपराध के सबूत मिटाने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

अवैध संबंध के शक में पत्नी की लाठी मारकर हत्या

दूसरी ओर, यूपी में पीलीभीत जिले के गांव में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की लाठी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान आरोपी राम बहादुर ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी अनीता देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनीता बेहोश हो गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पूरनपुर थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि फरार पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।