पुणे में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; प्रशासन में मचा हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एसीपी सचिन हिरे ने बताया, ‘डापोडी इलाके में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई है। हमने गैर इरादतन हत्या समेत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है।’

पुणे में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; प्रशासन में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इनमें से चार मौतें पुणे सिटी पुलिस क्षेत्र में हुई हैं, जबकि आठ मौतें पिंपरी-चिंचवड पुलिस क्षेत्र में दर्ज की गईं। पिंपरी के एसीपी सचिन हिरे ने बताया कि इस मामले में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर अवैध शराब की सप्लाई चेन में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि शराब के सैंपल्स की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

एसीपी सचिन हिरे ने बताया, 'डापोडी इलाके में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई है। हमने गैर इरादतन हत्या समेत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और दो को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। पूरी सप्लाई चेन हमारे कब्जे में है और जांच जारी है।' उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में एक वानखेड़े नामक व्यक्ति है, जो सप्लाई चेन की बीच की कड़ी था। दूसरा प्रजापति नाम का आरोपी पुणे से शराब की सप्लाई करता था। उसने जहरीले रसायनों का घातक मिश्रण तैयार किया था। पुलिस अब पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

रोहित पवार ने पुलिस पर उठाए सवाल

एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध शराब कारोबारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। रोहित पवार ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में कई लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई, लेकिन पुलिस इसे हार्ट अटैक या अन्य कारण बताकर सच छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुणे में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।

रोहित पवार ने यह भी आरोप लगाया कि अगर सरकार और पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पुलिस विभाग भी इस अवैध कारोबार में शामिल हो सकता है। इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। जनता ने पुलिस के साथ-साथ राज्य आबकारी विभाग पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, फॉरेंसिक विभाग ने जहरीली शराब की जांच पूरी कर रिपोर्ट डापोडी पुलिस स्टेशन को सौंप दी है। शुरुआती जांच में शराब में जहरीले रसायनों और विषैले पदार्थों की मिलावट की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रही है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें