नागपुर हिंसा को लेकर ऐक्शन; 20 से ज्यादा लोग हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • सीएम ने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, उठाएं। अगर कोई दंगा करता है या पुलिस पर पत्थरबाजी करता है तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'

नागपुर हिंसा को लेकर ऐक्शन; 20 से ज्यादा लोग हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

महाराष्ट्र में नागपुर के महल इलाके में सोमवार को पथराव और आगजनी की घटना हुई। इसके बाद नागपुर पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उनके पास मौजूद दूसरे वीडियो क्लिप्स को खंगाल रहे हैं। इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने और नागपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।

नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ रविंदर सिंघल ने कहा, 'फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एक तस्वीर जलाई गई थी जिसके बाद लोग जमा हुए और उनके निवेदन पर हमने कार्रवाई की। लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिलने मेरे ऑफिस भी आया था। हमने एफआईआर दर्ज की है। यह घटना देर शाम करीब 8:30 बजे की है। 2 वाहन जलाए गए हैं।' इस बीच, पुलिस ने महल में तलाशी अभियान चलाया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कई वीडियो फुटेज जारी किए हैं जिनमें पुलिस अधिकारियों को ऐक्शन लेते देखा जा सकता है।

सीएम फडणवीस बोले- सख्त कदम उठाने की जरूरत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यह गलत है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, उठाएं। अगर कोई दंगा करता है या पुलिस पर पत्थरबाजी करता है या समाज में तनाव पैदा करता है, तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे नागपुर की शांति को भंग न होने दें। अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़नागपुर हिंसा को लेकर ऐक्शन; 20 से ज्यादा लोग हिरासत में, CCTV खंगाल रही पुलिस