Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़maharashtra elections bjp plan to fight 150 seats and meeting for 100 candidates
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भाजपा का 100 सीटों पर मंथन, 150 पर लड़ने का प्लान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भाजपा का 100 सीटों पर मंथन, 150 पर लड़ने का प्लान

संक्षेप:

  • महाराष्ट्र में 150 सीटों पर भाजपा लड़ेगी। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी एक राउंड का मंथन हो चुका है। सोमवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं की इस संबंध में मीटिंग भी थी। इस दौरान कुल 100 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। फिलहाल इन सभी पर भाजपा का कब्जा है।

Tue, 15 Oct 2024 10:49 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे शेड्यूल और चुनाव नतीजों के दिन की जानकारी देगा। वहीं भाजपा जैसे बड़े राजनीतिक दल ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लगभग 150 सीटों पर भाजपा लड़ेगी। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी एक राउंड का मंथन हो चुका है। सोमवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं की इस संबंध में मीटिंग भी थी। इस बैठक में केंद्रीय नेताओं के साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार और पंकजा मुंडे जैसे लीडर भी शामिल थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य नेता भी थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मीटिंग में सबसे पहले उन 100 सीटों पर बात हुई, जहां फिलहाल भाजपा के ही विधायक हैं। यह बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मुख्य तौर पर कोंकण क्षेत्र, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र की सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है। वहीं मराठवाड़ा समेत अन्य कुछ इलाकों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को सीटें दी जाएंगी। राज्य में कुल 288 सीटें हैं और अब तक तय समझौते के अनुसार करीब 80 सीटें एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगी। इसके अलावा बाकी लगभग 50 सीटें अजित पवार गुट को दी जा सकती हैं।

मुंबई की ज्यादातर सीटों पर भाजपा का ही दावा रहेगा। इसके अलावा ठाणे इलाके की सीटें शिंदे गुट को देने पर सहमति बनी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि 288 में से लगभग 90 फीसदी सीटों पर सहमति बन चुकी है। सोमवार को हुई मीटिंग में उन इलाकों को लेकर भी चर्चा हुई, जहां अच्छी संभावना के बाद भी पार्टी को हार मिली। इन सीटों में बीड़, मुंबई उत्तर मध्य जैसी सीटें शामिल हैं। बीड़ से पंकजा मुंडे और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से नामी वकील उज्ज्वल निकम को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र और झारखंड में आज चुनाव का ऐलान, 50 सीटों पर उपचुनाव भी
ये भी पढ़ें:यह बूढ़ा रुकेगा नहीं, भले 90 साल का हो जाए; चुनाव के ऐलान के बीच शरद पवार

भाजपा नेताओं का कहना है कि हमने करीब 8 से 9 लोकसभा सीटें इसलिए खो दीं क्योंकि मुस्लिमों का पोलराइजेशन एकतरफा थे। वे उन पार्टियों के साथ गए, जो भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में थे। वहीं भाजपा समर्थक मतदाता बाहर ही नहीं निकले। इससे नतीजा बदल गया। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐसी रणनीति बना रही है ताकि इस समस्या की काट की जा सके।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।