Hindi Newsमहाराष्ट्रMaharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में सामाजिक, सुशासन और न्याय की जीत…. प्रचंड जीत के बाद PM मोदी

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में सामाजिक, सुशासन और न्याय की जीत…. प्रचंड जीत के बाद PM मोदी

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नतीजों का ऐलान जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति बंपर जीत के साथ वापसी करती नजर आ रही है। जबकि, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी महज 64 पर आगे है।

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में सामाजिक, सुशासन और न्याय की जीत…. प्रचंड जीत के बाद PM मोदी

FILE PHOTO: Indian Prime Minister Narendra Modi gestures, at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters as BJP celebrates its win in the Haryana state assembly elections, in New Delhi, India, October 8, 2024. REUTERS/Anushree Fadnavis/File Photo

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 23 Nov 2024 10:16 PM
हमें फॉलो करें
हाइलाइट्स
  • 23 Nov 2024, 10:39:36 AM IST

    Maharashtra Election Results 2024 Live: कांग्रेस को अजित पवार की NCP ने भी पछाड़ा

Maharashtra Election Result Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में है। मतगणना जारी है और सत्तारूढ़ महायुति बाजी मारती नजर आ रही है। जबकि, एमवीए फिलहाल 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। खास बात है कि राज्य में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग के साथ 30 सालों का रिकॉर्ड टूट गया था।

दो गठबंधन 6 बड़े नेता

महाराष्ट्र का सियासी मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी गठजोड़ महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच है। एक ओर जहां महायुति में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है। MVA के मुख्य दलों में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), वरिष्ठ नेता शरद पवार की एनसीपी (SP) और कांग्रेस है।

एग्जिट पोल के क्या रहे नतीजे

दो प्रमुख एजेंसी ‘एक्सिस माई इंडिया’ और ‘टुडेज चाणक्य’ ने महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई है। ‘टुडेज चाणक्य’ का अनुमान है कि महायुति 175 सीट हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि एमवीए को 100 सीट से ही संतोष करना होगा। ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि महायुति को 178 से 200 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एमवीए को सिर्फ 82 से 102 सीट ही मिलने की संभावना है।

इस एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि महायुति की प्रमुख घटक भाजपा अकेले 100 सीट का आंकड़ा पार सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

23 Nov 2024, 10:10:36 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: वक्फ बोर्ड कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संविधान में वक्फ कानून के लिए कोई जगह नहीं है। हम सभी जानते हैं कि बालासाहेब ठाकरे ने इस देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालाँकि, सत्ता की लालसा से प्रेरित होकर कांग्रेस उनकी पार्टी के एक धड़े को अपने साथ लेने में कामयाब रही, लेकिन कोई भी कांग्रेस नेता कभी भी बालासाहेब के सिद्धांतों की प्रशंसा नहीं कर सकता।

23 Nov 2024, 08:42:09 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: देश अब सिर्फ विकास चाहता है- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज कई राज्यों के उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को जोरदार समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए के प्रति समर्थन बढ़ा है, इससे पता चलता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।''

23 Nov 2024, 08:39:46 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में सामाजिक, सुशासन और न्याय की जीत हुई है। कांग्रेस पर हमला बोला, कहा कि कांग्रेस के झूठ को जनता ने उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने आरक्षण और संविधान पर झूठ बोला है।

23 Nov 2024, 08:26:49 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: पीएम मोदी का संबोधन शुरू

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर अपना संबोधन शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास को वोट दिया है।

23 Nov 2024, 07:37:56 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन

महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी सेलीब्रेट कर रही है। थोड़ी देर में पीएम मोदी मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं।

23 Nov 2024, 05:57:24 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: उद्धवे की पार्टी के नेता ने कहा- हम सुनामी पहचान नहीं पाए

शिवसेना (यूबीटी) के आनंद दुबे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के खिलाफ हार स्वीकार करते हुए कहा, "हम इस सुनामी को पहचान नहीं पाए। लोकतंत्र में जनता सबसे महत्वपूर्ण है। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और महाराष्ट्र में सरकार बनाने वालों को बधाई देते हैं। हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है कि हमसे कहां गलती हुई। हमारा घोषणापत्र बहुत अच्छा था। हमने समाज के सभी वर्गों के बारे में बात की।"

23 Nov 2024, 05:16:19 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा परिणाम

भाजपा- 84 पर आगे, 48 पर जीत

शिवसेना- 34 पर आगे, 22 पर जीत

एनसीपी- 18 पर आगे, 23 पर जीत

शिवसेना यूबीटी- 10 पर आगे, 10 पर जीत

कांग्रेस- 11 पर आगे, 5 पर जीत

एनसीपी एसपी- 5 पर आगे, 5 पर जीत

AIMIM- 2 पर आगे

समाजवादी पार्टी- 1 पर आगे, 1 पर जीत

(सोर्स- ECI शाम 5 बजकर 15 मिनट)

23 Nov 2024, 04:32:46 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: कांग्रेस के लिए झटका

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता हार के कगार पर पहुंच गए हैं। कराड (दक्षिण) और संगमनेर विधानसभा सीटों पर मतगणना के अंतिम चरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पीछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण (78) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अतुल भोसले से 24,807 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर 15वें दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद दो और दौर की मतगणना होनी है। बालासाहेब थोराट शिवसेना के अमोल खटल से 10 हजार से ज्यादा मतों से हार चुके हैं।

23 Nov 2024, 04:30:45 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: कांग्रेस के लिए झटका, वरिष्ठ नेता चव्हाण, थोराट हार के कगार पर

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता हार के कगार पर पहुंच गए हैं। कराड (दक्षिण) और संगमनेर विधानसभा सीटों पर मतगणना के अंतिम चरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट पीछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण (78) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अतुल भोसले से 24,807 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर 15वें दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद दो और दौर की मतगणना होनी है। थोराट शिवसेना के अमोल खटल से 13,837 मतों से पीछे हैं, जबकि 19वें दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद दो और दौर की मतगणना होनी है।

23 Nov 2024, 04:29:40 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: पूर्व नौकरशाह सिद्धार्थ खरात मेहकर सीट से जीते

Maharashtra Election Result Live Update: नौकरशाह से नेता बने सिद्धार्थ खरात ने शनिवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के मेहकर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीत लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार को हराया। खरात ने संजय रायमुलकर को 5,219 मतों से हराया। वह राज्य सरकार में संयुक्त सचिव पर पर तैनात थे लेकिन पिछले साल जुलाई में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (उबाठा) में शामिल हो गए थे।

23 Nov 2024, 04:02:51 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा परिणाम

भाजपा- 110 पर आगे, 20 पर जीत

शिवसेना- 41 पर आगे, 13 पर जीत

एनसीपी- 29 पर आगे, 11 पर जीत

शिवसेना यूबीटी- 19 पर आगे, 2 पर जीत

कांग्रेस- 16 पर आगे, 2 पर जीत

एनसीपी एसपी- 8 पर आगे, 4 पर जीत

AIMIM- 2 पर आगे

समाजवादी पार्टी- 1 पर आगे, 1 पर जीत

(सोर्स- ECI शाम 4 बजे)

23 Nov 2024, 03:28:06 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए: प्रवीण दरेकर

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना में राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की जीत के स्पष्ट रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रवीण दरेकर ने शनिवार को मांग की कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

23 Nov 2024, 03:12:48 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: पुणे विधानसभा सीट के रिजल्ट

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र की पुणे विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कांबले सुनील दयानदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बाग्वे रमेश आंनंदराव को 10320 मतों से हराया। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

23 Nov 2024, 03:00:38 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा परिणाम

भाजपा- 121 पर आगे, 8 पर जीत

शिवसेना- 49 पर आगे, 6 पर जीत

एनसीपी- 36 पर आगे, 4 पर जीत

शिवसेना यूबीटी- 20 पर आगे

कांग्रेस- 19 पर आगे

एनसीपी एसपी- 11 पर आगे, 1 पर जीत

AIMIM- 3 पर आगे

समाजवादी पार्टी- 2 पर आगे

(सोर्स- ECI दोपहर 2 बजकर 54 मिनट)

23 Nov 2024, 02:49:52 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: शिरडी और शहादा विधानसभा सीट के नतीजे

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र की शिरडी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पाटिल विखे राधाकृष्ण एकनाथराव ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रभावती जर्नादन घोगरे को 70282 मतों से हराया। शहादा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेश उदेसिंग पाडवी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र कुमार कृष्णराव गावित को 53204 मतों से हराया।

23 Nov 2024, 02:48:20 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: अकोला और कंकावली के नतीजे

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र की अकोला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रणधीर प्रह्लादराव सावरकर ने शिवसेना (यूटीबी) उम्मीदवार गोपाल उर्फ आशीष रामराव दतकर को 50613 मतों से हराया। कंकावली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितेश नारायण राणे ने शिवसेना (यूटीबी) उम्मीदवार संदेश भाष्कर पारकर को 58007 मतों से हराया।

23 Nov 2024, 02:41:16 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: पालघर और सतारा सीट के नतीजे

Maharashtra Election Result Live Update: पालघर विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार गवित राजेन्द्र ढेडया ने शिवसेना (यूटीबी) उम्मीदवार जयेंद्र किसन डुबला को 40337 मतों से हराया। सतारा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवेंद्रराजे अभयसिंहराजे भोंसले ने शिवसेना (यूटीबी) उम्मीदवार अमित गेनुजी कदम को 142124 मतों से हराया।

23 Nov 2024, 02:05:47 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: माधा विधानसभा सीट रिजल्ट

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र के माधा विधानसभा सीट से राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार अभिजीत धनंजय पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार रंजीत बाबंराव शिंदे को 30621 मतों से हराया।

23 Nov 2024, 01:53:21 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र ने विपक्ष का नेता बनने लायक नहीं छोड़ा, आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर तंज

Maharashtra Election Result Live Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है।

23 Nov 2024, 01:39:11 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: रामदास आठवले बोले महायुति को 230 तक सीटें

Maharashtra Election Result Live Update: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "महायुति के पक्ष में जनता ने भर-भर के वोट दिया है और हमें 200+ सीटें मिली हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जीत कारण पीएम मोदी के विकास की भूमिका और महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले ढाई साल में लिए गए निर्णय...हमें पूरा विश्वास है कि हमें 225-230 तक सीटें मिल सकती हैं...।

23 Nov 2024, 01:37:05 PM IST

Maharashtra Election Result Live Update: एनसीपी ने दो सीटों पर फहराया जीत का परचम

Maharashtra Election Result Live Update: एनसीपी ने निप्हाड़ और श्रीवर्धन सीट भी जीतने में सफलता हासिल की है। पार्टी ने निप्हाड़ से बनकर शंकरराव को मैदान में उतारा था। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के अनिल साहेबराव कदम को 29 हजार से ज्यादा मतों से हराया। श्रीवर्धन सीट से अदिति सुनील तटकरे ने एनसीपी एसपी नेता अनिल नवगने को 82 हजार 798 मतों से मात दी।

23 Nov 2024, 01:20:38 PM IST

Maharashtra Election Result LIVE eci: महायुति ने दो और सीटें जीतीं

Maharashtra Election Result LIVE eci: महायुति में शामिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के शांताराम तुकाराम मोरे ने भिवंडी ग्रामीण से 57 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के जीएम अंबो को हराया। घाटकोपर पूर्व से भाजपा के पराग शाह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी प्रत्याशी को 34 हजार 999 वोट से हराया।

23 Nov 2024, 01:16:11 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, विनोद तावड़े ने क्या दिया जवाब

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने सरकार ठीक से चलाई...इसलिए लोगों ने अपना भरोसा जताया। 2019 में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हटाकर भाजपा का गठबंधन तोड़ दिया। बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया... बिहार में एनडीए सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है, उत्तर प्रदेश में NDA 6 सीटों पर और राजस्थान में 4 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पता चलता है कि लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है। जहां तक ​​मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा और आपको इसके बारे में बताएगा। आज महायुति अपनी जीत का जश्न मना रही है और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।"

23 Nov 2024, 01:11:46 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: BJP 125 पर आगे, कांग्रेस को 21 पर बढ़त

भाजपा- 125, 1 पर जीत

शिवसेना- 55

एनसीपी- 39

महायुति- 220

------

महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस- 21

शिवसेना यूबीटी- 18

एनसीपी एसपी- 12

महाविकास अघाड़ी- 51

(सोर्स- ECI दोपहर 1 बजकर 10 मिनट)

23 Nov 2024, 12:50:03 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: शाह ने मिलाया फोन, एकनाथ शिंदे से क्या बोले

Maharashtra Election Results 2024 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस से बात की और उन्हें बधाई दी। महाराष्ट्र में महायुति बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। फिलहाल, बीजेपी 1 सीट पर जीत चुकी है 124 पर आगे चल रही है। वहीं, शिवसेना 55 और एनसीपी ने 39 पर बढ़त बना रखी है।

23 Nov 2024, 12:42:26 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: बारामती में अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती दौर में अपने भतीजे एवं राकांपा (शरद चंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार पर 34,118 मतों की बढ़त हासिल कर ली है। सातवें दौर की मतगणना के बाद बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख को 65,211 वोट मिले हैं, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके भतीजे को 31,096 वोट मिले हैं।

23 Nov 2024, 12:39:39 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: एनसीपी नेता ने शरद पवार की पार्टी के प्रत्याशी को परली से हराया

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के मंत्री और परली विधानसभा क्षेत्र से राकांपा के उम्मीदवार धनंजय मुंडे ने राकांपा (शरद पवार) के राजभाऊ देशमुख हराया। वडाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कालीदास नीलकंठ कोलांकर ने शिव सेना (यूबीटी) के श्रद्धा श्रीधर जाधव को 24973 मतों से हराया।

23 Nov 2024, 12:37:57 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: नतीजों पर क्या बोली शिवसेना यूबीटी

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों पर शिवसेने(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "बड़े हैरान करने वाले नतीजे आए हैं। लोकसभा में 151 सीटों पर हमारी बढ़त थी जो सिमट कर इस आंकड़े पर आ गई है तो अब ये प्रश्न चिन्ह जरूर उठता है कि कैसे इतना अंतर आ गया? जो भी सर्वेक्षण चल रहे थे वो बता रहे थे कि कांटे की टक्कर है... इसके बावजूद इस तरह के नतीजे आना, शायद हमें इसे समझने में कुछ समय लगेगा।"

23 Nov 2024, 12:29:57 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: वडाला से भाजपा ने दर्ज की जीत, शिवसेना यूबीटी को हराया

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने वडाला सीट से खाता खोल लिया है। पार्टी प्रत्याशी कालीदास नीलकंठ कोलंबकार ने 24 हजार 973 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी नेता श्रद्धा जाधव को मात दी।

23 Nov 2024, 12:23:49 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: देख लें ताजा हाल, कौन कितनी सीटों पर आगे

भाजपा- 124

शिवसेना- 55

एनसीपी- 37

महायुति- 216

------

महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस- 19

शिवसेना यूबीटी- 20

एनसीपी एसपी- 13

महाविकास अघाड़ी- 52

(सोर्स- ECI सुबह 12 बजकर 22 मिनट)

23 Nov 2024, 12:01:52 PM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की मांग, क्या बोले शिवसेना सांसद

Maharashtra Election Results 2024 Live: मतगणना पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "...महायुति के सभी जो घटक हैं उन्होंने जो काम किया है उसी का एक नतीजा ये जीत है... किसान, कामगार हर एक घटक के लिए हम लोगों ने काम किया है जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।" महायुति के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का निर्णय तो महायुति लेगी लेकिन मुझे लगता है कि मेरे नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री होना चाहिए।"

23 Nov 2024, 11:43:11 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: BJP ने बुलाई बड़ी बैठक

Maharashtra Election Results 2024 Live: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक रविवार को मुंबई पहुंच रहे हैं। इसके बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। कहा जा रहा है कि 26 नवंबर तक भाजपा सरकार बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर सकती है। पार्टी 125 सीटों से ज्यादा पर आगे चल रही है।

23 Nov 2024, 11:22:37 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: भाजपा की सुनामी, शिंदे ने भी मारी हाफ सेंचुरी

भाजपा- 128

शिवसेना- 52

एनसीपी- 36

महायुति- 216

------

महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस- 19

शिवसेना यूबीटी- 21

एनसीपी एसपी- 12

महाविकास अघाड़ी- 52

(सोर्स- ECI सुबह 11 बजकर 21 मिनट)

23 Nov 2024, 11:17:54 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 84 फीसदी

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति बंपर जीत की ओर नजर आ रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी का स्ट्राइक रेट 84 प्रतिशत का चल रहा है। वहीं, शिवसेना का 71 और डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 62 प्रतिशत है। इधर, MVA के कांग्रेस 19.2 फीसदी, शिवसेना यूबीटी 20.6 प्रतिशत, एनसीपीएसपी का स्ट्राइक रेट 11.6 फीसदी है।

23 Nov 2024, 10:56:34 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने पूरी MVA को पछाड़ा

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, इस चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पूरे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को पछाड़ दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिलहाल महायुति 216 सीटों पर आगे चल रही है और एमवीए को 48 पर बढ़त हासिल है। (पढ़ें पूरी खबर)

23 Nov 2024, 10:39:36 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: कांग्रेस को अजित पवार की NCP ने भी पछाड़ा

भाजपा- 122

शिवसेना- 57

एनसीपी- 37

महायुति- 216

------

महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस- 20

शिवसेना यूबीटी- 18

एनसीपी एसपी- 10

महाविकास अघाड़ी- 48

(सोर्स- ECI सुबह 10 बजकर 38 मिनट)

23 Nov 2024, 10:30:21 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर से पिछड़े

Maharashtra Election Results 2024 Live: अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र में NCP की सना मलिक NCP-SCP के फहाद अहमद से 3979 वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना जारी है। ईसीआई के अनुसार, एनसीपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, वरिष्ठ नेता शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी 11 सीटों पर बढ़त हासिल है।

23 Nov 2024, 10:25:58 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: भाजपा की सेंचुरी, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 115, शिवसेना 65, एनसीपी 34, कांग्रेस 22, शिवसेना यूबीटी 22, एनसीपी एसपी 11, AIMIM 2, समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है। आंकड़े सुबह 10 बजकर 24 मिनट के हैं।

23 Nov 2024, 10:07:43 AM IST

Maharashtra Election Results 2024 Live: कौन कितनी सीटों पर आगे

भाजपा- 130

शिवसेना- 48

एनसीपी- 31

महायुति- 209

------

महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस- 37

शिवसेना यूबीटी- 21

एनसीपी एसपी- 10

महाविकास अघाड़ी- 68

23 Nov 2024, 09:59:52 AM IST

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में बीजेपी की सुनामी, सभी 288 सीटों पर आए रुझान

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल महायुति 210 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को 135 सीटों पर बढ़त मिली है। शिंदे सेना 45 और अजित पवार की एनसीपी 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, महाविकास अघाड़ी 70 सीटों पर आगे चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।