Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra Eknath Shinde Shiv Sena battle for supremacy Sanjay Raut Uddhav Thackeray Balasaheb Thackeray Raj
चुनावों के बाद BJP में विलय कर लेंगे शिंदे, संजय राउत ने डिप्टी CM एकनाथ पर साधा निशाना

चुनावों के बाद BJP में विलय कर लेंगे शिंदे, संजय राउत ने डिप्टी CM एकनाथ पर साधा निशाना

संक्षेप:

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि राज्य के आगामी नगर निगम चुनावों के बाद एकनाथ शिंदे अपने दल का विलय भाजपा में कर लेंगे। बकौल संजय, शिंदे को ऐसा करने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है।

Mon, 27 Oct 2025 07:32 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में शिवसेना को लेकर राजनीति फिलहाल गर्म बनी हुई है। इसी बीच शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर करारा प्रहार किया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनावों के बाद एकनाथ शिंदे अपने गुट के साथ में भारतीय जनता पार्टी में ही शामिल हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इसी दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सलाह दी है। राउत ने चुटकी लेते हुए कहा, "उन्होंने (एकनाथ शिंदे) ने पार्टी और उसका चुनाव चिन्ह चुरा लिया है। लेकिन उन्हें इस बात का पता ही नहीं है कि शिवसेना आखिर है क्या। शिवसेना एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसका नेतृत्व और मुख्यालय महाराष्ट्र में है, न कि दिल्ली में।

राउत ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह और हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा शिंदे गुट का उच्चतम न्यायालय में अपना बचाव करना असंभव होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो इससे न केवल न्यायपालिका में भारतीयों का बल्कि पूरी दुनिया का विश्वास डगमगा जाएगा।

राउत सामना में लिखे अपने साप्ताहिक लेख में लिखा कि एकनाथ शिंदे जब शिवसेना में थे तो राज और उद्धव ठाकरे को एक साथ लाना चाहते थे। आज जब ठाकरे भाई एक साथ आ गए हैं, तो शिंदे को डर लग रहा है। राउत ने लिखा, "शिंदे और (शिवसेना मंत्री) प्रताप सरनाईक ने मुझसे पहले भी कई बार राज और उद्धव ठाकरे को साथ लाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर भगवा झंडा फहराने के लिए यह जरूरी है। भाजपा को रोकने के लिए दोनों चचेरे भाइयों को एक साथ आना होगा।’’

राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘‘खत्म’’ करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि फडणवीस शिवसेना के प्रमुख नेता और उनके लोगों को अपने आस-पास भी नहीं देखना चाहते।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट 12 नवंबर को शिवसेना (उबाठा) की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जो महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी चिह्न 'धनुष-बाण' आवंटित करने के फैसले के खिलाफ दायर की गई है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।