Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra doctor suicide case Prashant Bankar son of deceased landlord arrested
सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड मामले में ऐक्शन, मृतक के मकान मालिक का आरोपी बेटा गिरफ्तार

सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड मामले में ऐक्शन, मृतक के मकान मालिक का आरोपी बेटा गिरफ्तार

संक्षेप:

सतारा पुलिस के एसपी तुषार दोशी ने बताया कि बांकर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में दूसरा आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने है जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Sat, 25 Oct 2025 11:51 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र पुलिस ने सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान प्रशांत बांकर के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार, महिला को फलटण क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। सतारा पुलिस के एसपी तुषार दोशी ने बताया कि बांकर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में दूसरा आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने है जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:रेप के बाद जान देने वाली डॉक्टर पर था फर्जी रिपोर्ट बनाने का दबाव: भाई का दावा

मृतक के हाथ पर मराठी में लिखे नोट के जरिए गंभीर आरोप लगाए गए। इसमें कहा गया कि फलटण सिटी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने ने उसका 4 बार बलात्कार किया। उसके मकान मालिक के बेटे प्रशांत बांकर ने पिछले पांच महीनों से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। फिलहाल इस मामले में शामिल पीएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सतारा के फलटण क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात थी। उसे गुरुवार रात होटल के कमरे में फांसी पर लटके हुए पाया गया था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने अपने नोट में एक सब-इंस्पेक्टर पर कई बार बलात्कार करने, एक अन्य व्यक्ति पर पिछले चार से पांच महीनों तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जांच में शामिल अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और सस्पेंड पीएसआई दोनों बीड के रहने वाले हैं और रिश्तेदार हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।