Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra CM Fadnavis in action mode as soon as he took oath approved this file in first cabinet meeting

शपथ लेते ही ऐक्शन मोड में सीएम देवेन्द्र फडणवीस, पहली कैबिनेट बैठक में इस फाइल पर लगाई मुहर

  • Maharashtra cm Dvendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपना पहला फैसला लिया। बोन मैरौ ऑपरेशन के लिए सीएम राहत कोष से सहायता मांगने वाले के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये अलॉट कर दिए।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Dec 2024 09:02 PM
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के संशय को खत्म करते हुए देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है। जनता की सेवा करने के लिए लोगों के बीच में लोकप्रिय देवेन्द्र फडणवीस ने अपना पहला ही फैसला जनता के लिए लिया। अपनी पहली फाइल साइन करते हुए फडणवीस ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगने वाले एक मरीज की वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

एजेंसी के मुताबिक पुणे निवासी चंद्रकांत कुरहाडे की पत्नी ने अपने पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की गुहार लगाई थी। आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जैसे ही देवेन्द्र फडणवीस के सामने यह प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत इसे मंजूरी दे दी। मंत्रीमंडल की पहली बैठक के दौरान इस कार्यकाल का उनका यह पहला फैसला रहा।

सीएम कार्यालय में महापुरुषों को किया नमन

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे देवेन्द्र फडणवीस का स्वागत मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने किया। यहां पर सीएम ने सबसे पहले महापुरुषों की तस्वीरों पर फूल अर्पित किए उसके बाद अपना काम शुरू किया। मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि हमनें पिछले ढाई सालों में महाराष्ट्र् के विकास के लिए दिन-रात काम किया है। नई सरकार बनने के बाद हमारा लक्ष्य वही रहेगा। हमारी दिशा और गति भी वही रहेगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। लेकिन जज्बा वही पुराना है। हम महाराष्ट्र की भलाई के लिए लगातार फैसलें लेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद महायुति में पिछले दो हफ्तों से सीएम पद को लेकर उठापटक चल रही थी। आखिर में पहले दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेन्द्र फडणवीस पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने एकबार फिर से भरोसा जताया। पिछली पंचवर्षीय में बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे को इस बार उपमु्ख्यमंत्री की कुर्सी से ही संतोष करना पड़ा।

मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत एनडीए के कई दिग्ग्ज नेता शामिल हुए। इसके अलावा बॉलीवुड और उद्योग जगत के भी कई सितारे नजर आए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें