Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra chief minister Devendra fadnavis cm house Sanjay raut big claim

CM हाउस में जाने में डर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस? संजय राउत ने किया बंगला टूटने की साजिश का दावा

  • संजय राउत ने कहा, 'ऐसा क्या हुआ है जो आपने वर्षा को तोड़कर नया बंगला बनाने का फैसला लिया है। मेरे पास पुख्ता जानकारी है, इसलिए यह सवाल उठा रहा हूं। पूरे बंगले को गिराने, जगह को खोदने और यहां नया बंगला बनाने के लिए... कुछ चल रहा है।'

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 Feb 2025 08:45 AM
share Share
Follow Us on
CM हाउस में जाने में डर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस? संजय राउत ने किया बंगला टूटने की साजिश का दावा

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा है कि वह अब तक सीएम आवास 'वर्षा' में शिफ्ट क्यों नहीं हुए हैं। साथ ही आरोप भी लगाए हैं कि वर्षा को ढहा कर नया बंगला बनाए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस पर सरकार या फडणवीस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राउत ने कहा, 'क्यों देवेंद्र फडणवीस वर्षा बंगले में जाने से डर रहे हैं? उनके परिवार को क्यों डर लग रहा है? वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस को वहां जाने में डर लग रहा है? यह महाराष्ट्र की जनता के लिए चिंता और खोज का विषय है। मैंने यह कभी नहीं कहा कि जब फडणवीस वहां जाएंगे, तो नींबू मिर्चियां लगेंगी। वर्षा सरकार का दिया सीएम का आधिकारिक आवास है और फडणवीस वहां जाने तैयार नहीं है।'

उन्होंने पूछा, 'वहां आखिर क्या हुआ है? या जो वहां पहले थे उन्होंने कुछ तैयार किया है। यह राज्य की जनता के लिए चिंता का विषय है।' विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो महीने बाद भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वर्षा में रह रहे हैं। जबकि, फडणवीस पुराने आवास सागर में हैं।

राउत ने कहा, 'ऐसा क्या हुआ है जो आपने वर्षा को तोड़कर नया बंगला बनाने का फैसला लिया है। मेरे पास पुख्ता जानकारी है, इसलिए यह सवाल उठा रहा हूं। पूरे बंगले को गिराने, जगह को खोदने और यहां नया बंगला बनाने के लिए... कुछ चल रहा है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना के कई मंत्री भी इस बात से खफा है कि उन्हें फ्लैट दिए गए हैं, जबकि, कुछ रिटायर्ड IAS अधिकारियों के पास बंगले हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें