Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra BJP president received instructions from senior leaders alliance would be formed under any circumstances
हर हाल में होगा गठबंधन, ऊपर से निर्देश; महायुति में मची खींचतान के बीच महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष

हर हाल में होगा गठबंधन, ऊपर से निर्देश; महायुति में मची खींचतान के बीच महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष

संक्षेप:

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों को लेकर सत्ताधारी महायुति में मची खींचतान के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देशित किया गया है कि गठबंधन किसी भी हाल में बनेगा।

Dec 13, 2025 09:57 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के पहले गठबंधन साथियों के बीच मची खींचतान ने महायुति पर दबाव को बढ़ा दिया है। अब इस दबाव को कम करते हुए महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देश दिया गया है कि बड़े नगर निगम चुनावों के पहले हर हाल में गठबंधन कर लिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका समेत 29 नगर निगमों के चुनाव जनवरी में होने की संभावना है, जबकि जिला परिषद के चुनाव मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से देर से हो सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात करके वापस लौटे चव्हाण ने चुनाव के पहले गठबंधन को लेकर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा, "हमें वरिष्ठ नेताओं की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि नगर निकाय चुनावों से पहले किसी भी कीमत पर गठबंधन होना चाहिए।” बकौल चव्हाण इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच में विस्तार से चर्चा हुई है।

चव्हाण के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनसे एक और दौर की बातचीत करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार रात शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। चव्हाण ने कहा, "हमने नगर निगमों में कुछ समतियां बनाई हैं। लेकिन मुंबई या ठाणे में वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले ही गठबंधन बनाने का फैसला लिया है।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के बीच में चल रहे कथित मतभेदों को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर चव्हाण ने कहा, “राजनीति में किसी तरह की दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। कौन कब आपका दोस्त बन जाए, कहा नहीं जा सकता। हम नगर निकाय चुनावों के लिए ज्यादा से ज्यादा जगहों पर गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि चव्हाण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कई भाजपा नेताओं के बीच तनातनी का माहौल है। एकनाथ शिंदे खुलकर अधिकारियों को भाजपा का साथ देने के लिए धमका चुके हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच शांति कराने के लिए वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देश दिया गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।