महाराष्ट्र: BJP की पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों का ऐलान, फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से मैदान में
- Maharashtra BJP List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत 99 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Maharashtra BJP 1st List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, नागपुर दक्षिण से मोहन गोपालराव माते, नागपुर पूर्व से कृष्ण पंचम खोपड़े, तिरोरा से विजय भरतलाल रहांगडाले, गोंदिया से विनोद अग्रवाल, अमगांव से संजय हनवंतराव पुरम् को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, चिमूर से बंटी भांगड़िया, वानी से संजीव रेड्डी, रालेगांव से अशोक रामाजी उड़के, यवतमाल से मदन येरवर, किनवट से भीमराव रामजी, भोकर से श्रीजय अशोक चव्हाण, नायगांव से राजेश संभाजी पवार, मुखेड़ से तुषार राठौड़ बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।
इसके अलावा, हिंगोली से तानाजी मुटकुले, जिंतूर से मेघना, परतूर से बाबनराव, बदनापुर से नारायण कुचे, भोकरदन से संतोष रावसाहेब दानवे को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, औरंगाबाद पूर्व से अतुल सावे, गंगापुर से प्रशांत बंब को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। लिस्ट में नासिक पूर्व से राहुल उत्तमराव ढिकाले, नासिक पश्चिम से सीमाताई महेश हिरे, नालासोपारा से राजन नाइक, भिवंडी पश्चिम से महेश प्रभाकर, मुरबाद से किसन शंकर कथोरे, कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़ बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।
लिस्ट में दहिसर से मनीषा अशोक चौधरी, मुलुंड से मिहिर कोटेचा, कांदिवली पूर्व से अतुल भातखलकर, चारकोप से योगेश सागर, घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, वांद्रे पश्चिम से आशीष शेलार, कोलाबा से राहुल नार्वेकर, पनवेल से प्रशांत ठाकुर, चिंचवाड़ से शंकर जगताप को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, सांसद नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे कंकावली से चुनावी मैदान में होंगे।
20 नवंबर को वोटिंग, 23 को नतीजे
हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजे आएंगे। साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय शिवसेना एक ही थी और तब बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं। शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी से मिलकर सरकार बना ली थी। लगभग ढाई साल के बाद शिवसेना में टूट हो गई और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति सरकार बनी। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने। पिछले साल एनसीपी में भी टूट हुई और अजित पवार गुट ने राज्य सरकार को समर्थन दे दिया। इसके बाद अजित पवार को भी डिप्टी सीएम बनाया गया।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


