तुकाराम मुंढ़े को मिली नई जिम्मेदारी, MPSC के सुधार के लिए बनाई गई समिति में शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
share

महाराष्ट्र के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढ़े को नई जिम्मेदारी मिली है। राज्य सरकार ने MPSC सुधार के लिए बनाई गई हाईप्रोफाइल समिति में तुकाराम मुंढ़े का नाम शामिल किया है। MPSC अभ्यार्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे रोहित पवार ने इस फैसले का स्वागत किया है।

Does IAS officer Tukaram Mundhe ds
तुकाराम मुंढ़े को मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढ़े को नई जिम्मेदारी मिली है। अपनी निष्पक्ष और साफ छवि के चलते सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाले अधिकारी तुकाराम मुंढ़े को अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में बड़े बदलाव करने के लिए बनाई गई कमेटी का सचिव बनाया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह फैसला पुणे में पिछले 10 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को देखकर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लगातार MPSC में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शिवेंद्र राजे भोंसले ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करके उनकी मांगों को सुना। इसके बाद उन्होंने MPSC में बड़े बदलावों के लिए एक हाई प्रोफाइल कमेटी बनाने की भी घोषणा की। सामने आए बयान के मुताबिक इस कमेटी के प्रमुख पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। सचिव के तौर पर मुंडे के अलावा, इसके अन्य सदस्यों में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पी.डी. नाइक शामिल हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने उम्मीदवारों की अन्य मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया

लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थीयों को फडणवीस सरकार के मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही उनकी अन्य मांगों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें सबसे ऊपर में आंदोलन के कुछ नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना शामिल है। इसके अलावा अगले तीन वर्षों में 70,000 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करना और जनवरी में होने वाली ग्रुप C परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाना शामिल है। उम्मीदवारों ने यह मांग भी की है कि MPSC के चेयरमैन और सचिव की नियुक्ति से पहले उनके बैकग्राउंड की जांच की जाए। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि सरकार ने MPSC चेयरमैन विवेक भीमनावर को हटाने की प्रदर्शनकारियों की मांग पर कोई फैसला लिया है या नहीं।

रोहित पवार ने समिति में तुकाराम मुंढ़े को शामिल किए जाने का स्वागत किया

अभ्यार्थियों के साथ मिलकर आंदोलन चला रहे एनसीपी एसपी नेता रोहित पवार ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। सबसे ज्यादा उन्होंने समिति में तुकाराम मुंढ़े के होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें उम्मीद है कि समिति को ठीक तरीके से काम करने की आजादी मिलेगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में होटलों और रेस्टोरेंटों पर खाने की क्वालिटी वाले मुद्दों काम करने वाले आईएएस अधिकारी अपनी साफ छवि की वजह से बड़े स्तर पर फेमस हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह दावा किया जाता है कि उनके अधिकारी रहते हुए महाराष्ट्र में खाने की क्वालिटी में सुधार आया है। उन्होंने ई-कॉमर्स से लेकर गुटका खैनी का प्रचार करने वाले एक्टरों पर भी ऐक्शन लिया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़तुकाराम मुंढ़े को मिली नई जिम्मेदारी, MPSC सुधार के लिए बनाई गई समिति में शामिल