Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Former MLA Bacchu Kadu tells farmers Kill MLAs instead of committing suicide
आत्महत्या करने के बजाय विधायकों को मार डालो, पूर्व विधायक ने किसानों को दी सलाह

आत्महत्या करने के बजाय विधायकों को मार डालो, पूर्व विधायक ने किसानों को दी सलाह

संक्षेप:

बच्चू कडू ने कहा, ‘आत्महत्या क्यों करें? विधायक को मार दें, काट दें। किसानों को बिना कपड़ों के विधायक के आवास के सामने जाकर बैठना चाहिए और पेशाब करना चाहिए। अगर ये सब किया गया तो सरकार पटरी पर आ जाएगी।’

Tue, 21 Oct 2025 07:12 AMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व विधायक बच्चू कडू के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने किसानों से आत्महत्या करने के बजाय विधायक को काटने या मारने की सलाह दी। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और उनसे किसानों को उकसाने से बचने को कहा है। अमरावती जिले से प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर वे चाहते हैं कि सरकार उनके मुद्दों का शीघ्र समाधान करे तो उन्हें अपनी जान लेने के बजाय विधायकों को हिंसक तरीके से निशाना बनाना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सिर्फ विभागों में नहीं,चुनावों में भी दिखाइए उम्दा प्रदर्शन; वरना…BJP की चेतावनी

बच्चू कडू ने कहा, ‘आत्महत्या क्यों करें? विधायक को मार दें, काट दें। किसानों को बिना कपड़ों के विधायक के आवास के सामने जाकर बैठना चाहिए और पेशाब करना चाहिए। अगर ये सब किया गया तो सरकार पटरी पर आ जाएगी।’ इस बयान का वीडियो प्रसारित होने के बाद शिवसेना नेता व मंत्री संजय शिरसाट ने कडू को किसानों को भड़काने के बजाय अपने शब्दों पर अमल करने की चुनौती दी।

किसानों को भड़काने का लगाया आरोप

संजय शिरसाट ने कहा, ‘बच्चू कडू को ये सब खुद करना चाहिए। क्या उन्हें भड़काकर किसानों के खिलाफ और अपराध दर्ज करवाना चाहते हैं? उन्हें अपनी ज़ुबान पर लगाम लगानी चाहिए। सितंबर में बाढ़ और बारिश के कारण किसान पहले से ही संकट में हैं। क्या कडू चाहते हैं कि वे हत्याएं करें?’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।