Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Eknath Shinde Targets Uddhav Thackeray Raj Thackeray informal coming together a drama
उद्धव-राज साथ-साथ, 104 दिनों में 6 बार मुलाकात; एकनाथ शिंदे ने बताया 'नाटक'

उद्धव-राज साथ-साथ, 104 दिनों में 6 बार मुलाकात; एकनाथ शिंदे ने बताया 'नाटक'

संक्षेप:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाकरे भाइयों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ठाकरे बंधुओं की अनौपचारिक बैठक को 'नाटक' करार दिया, जिसे रिश्तों में सुधार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।

Mon, 20 Oct 2025 12:16 AMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाकरे भाइयों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ठाकरे बंधुओं की अनौपचारिक बैठक को 'नाटक' करार दिया, जिसे रिश्तों में सुधार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। एक सभा संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि अतीत में मराठी नाटक 'भाऊबंधकी' खूब मशहूर था, लेकिन अब 'मनोमिलन' का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। बता दें कि 'भाऊबंधकी' भाइयों या सगे-संबंधियों के बीच प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है, जबकि 'मनोमिलन' का मतलब मन-मुटाव मिटाकर एकजुट होना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिंदे का यह कटाक्ष शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के अपने चचेरे भाई व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के मुंबई में आयोजित दिवाली उत्सव में शिरकत करने के बाद आया। हाल के दिनों में दोनों भाइयों की बार-बार मुलाकातों से स्थानीय निकाय चुनावों हेतु गठजोड़ की अटकलें जोर पकड़ चुकी हैं। शिंदे ने अंबरनाथ में नवनिर्मित आनंद दिघे नाट्यगृह का उद्घाटन किया, जो उनके स्वर्गीय गुरु व शिवसेना के वरिष्ठ नेता आनंद दिघे को समर्पित है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा-नीत 'महायुति' सरकार की कई उपलब्धियों को भी गिनाया।

चार माह में 6 बार मुलाकात

बताते चलें कि पिछले चार महीनों में ठाकरे भाइयों की यह छठी भेंट थी। जिसको लेकर महाराष्ट्र में सियासत चरम पर है। दूसरी ओर राजनीतिक पंडित इसे ठाकरे परिवार के दोनों धड़ों के बीच पुराने विवादों को सुलझाकर नई साझेदारी की ओर बढ़ने का संकेत मान रहे हैं

कब-कब मिले ठाकरे ब्रदर्स

  • 5 जुलाई 2025: मराठी भाषा कार्यक्रम में दोनों भाई एक साथ मंच पर नजर आए
  • 27 जुलाई 2025: राज ठाकरे ने उद्धव के जन्मदिन पर 'मातोश्री' जाकर बधाई दी
  • 27 अगस्त 2025: दो दशक बाद उद्धव राज के गणेशोत्सव में शामिल हुए
  • 10 सितंबर 2025: गणेश मुहूर्त के दौरान दोनों की औपचारिक बैठक हुई
  • 5 अक्टूबर 2025: पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे एक साथ नजर
  • 19 अक्टूबर 2025: अब दिवाली उत्सव में मिले दोनों भाई

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।