आपको जल्द ही ब्रेकिंग न्यूज मिलेगी, मैं कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ता; क्या बोले एकनाथ शिंदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह अधूरे ऑपरेशन नहीं करते। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं कोई ऑपरेशन शुरू करता हूं, तो उसे पूरा करता हूं। हमने यह पहले भी करके दिखाया है।'

आपको जल्द ही ब्रेकिंग न्यूज मिलेगी, मैं कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ता; क्या बोले एकनाथ शिंदे

'ऑपरेशन टाइगर' के जरिए शिवसेना (UBT) के लोकसभा सदस्यों में फूट पड़ने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि यह ऑपरेशन सफल रहा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह कभी भी कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ते। उद्धव ठाकरे खेमे से लोगों को तोड़ने के मकसद से चलाए गए 'ऑपरेशन टाइगर' पर पूछे गए सवालों के जवाब में फडणवीस ने कहा, 'यह ऑपरेशन सफल रहा है और संगठन की स्थिति बहुत अच्छी है। किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है, उन्हें ऐसा करना चाहिए।'

देवेंद्र फडणवीस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह अधूरे ऑपरेशन नहीं करते। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं कोई ऑपरेशन शुरू करता हूं, तो उसे पूरा करता हूं। हमने यह पहले भी करके दिखाया है।' जब शिंदे से 'ऑपरेशन टाइगर' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'आपको जल्द ही ब्रेकिंग न्यूज मिलेगी। सांसदों के साथ बदसलूकी की जाती है और फिर आप (ठाकरे गुट) उन्हें वापस चाहते हैं। इसमें कोई केमिकल लोचा है।'

शिवसेना (UBT) से किसके बागी होने की आशंका

सांसद संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर 17 जून को दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जा रहे हैं। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सदस्य हैं और बागी गुट को दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए कम से कम छह सांसदों- यानी कुल संख्या के दो-तिहाई की जरूरत है। रविवार को, शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसदों में से कम से कम दो ने पुष्टि की कि वे शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी अगुवाई वाली पार्टी ही असली शिवसेना है। मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शिवसेना को खत्म करने और उस पर कब्जा करने की कोशिश की, जबकि बाल ठाकरे की अगुवाई वाली अविभाजित शिवसेना ने कांग्रेस के खिलाफ तीन दशक तक संघर्ष किया लेकिन कभी किसी पार्टी को हथियाने का प्रयास नहीं किया। उद्धव ने यह भी दावा किया कि भाजपा को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में अविभाजित शिवसेना की बड़ी भूमिका रही है। पार्टी में संभावित बगावत की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा कि उनका मनोबल पूरी तरह मजबूत है और उनकी अगुवाई वाली शिवसेना ही वास्तविक शिवसेना है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें