रेव पार्टी में छापेमारी, हुक्का और शराब जब्त; एकनाथ खडसे के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने रेव पार्टी के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुणे के खराडी इलाके में स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए गए।

पुणे पुलिस ने बीती रात एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में अचानक छापा मारा। इस दौरान मादक पदार्थ, हुक्का व शराब जब्त की गई। साथ ही, 7 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि कहीं पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य तो नहीं है।
रोहिणी खडसे विपक्षी एनसीपी (एसपी) की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने रेव पार्टी के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुणे के खराडी इलाके में स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए गए। अधिकारी ने कहा, ‘हमें खराडी इलाके में एक अपार्टमेंट में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर हमारी अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा।’
पूरे मामले को लेकर जांच जारी
सीनियर अफसर ने कहा, ‘छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।’ अधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले को लेकर आगे की जांच जारी है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापेमारी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के लिए एक संदेश है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

