Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Dhurandhar fame actress Saumya Tandon upset with voter list forced to visit two polling booths
धुरंधर फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन वोटर लिस्ट से परेशान, दो बूथों पर जाने को हुईं मजबूर

धुरंधर फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन वोटर लिस्ट से परेशान, दो बूथों पर जाने को हुईं मजबूर

संक्षेप:

धुरंधर फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन को मुंबई नगर निगम चुनावों में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन चेक करने पर उन्हें इस बूथ की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब यहां पर कहा जा रहा है कि आपको दूसरे बूथ जाना होगा।

Jan 15, 2026 05:05 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सौम्या टंडन को महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पूर्व जानकारी के आधार पर वह एक दूसरे मतदान केंद्र पर पहुंच गईं, जहां पर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। इसका पता लगने के बाद उन्हें दूसरे केंद्र पर जाना पड़ा। वहां उन्होंने अपना नाम ढूंढ़ा और फिर मतदान किया।

एएनआई से बात करते हुए सौम्या ने बताया कि ऑनलाइन अपने मतदान केंद्र की जानकारी की जांच करने और वहां दिए गए निर्देशों का पालन करने के बाद ही भ्रम की स्थिति शुरू हुई। उन्होंने कहा कि स्क्रीनशॉट लेने और ऑनलाइन जानकारी की पुष्टि करने के बावजूद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं वोट डालने गई थी और मैंने ऑनलाइन इसकी जांच की थी। मेरे घर के नीचे एक मतदान केंद्र था जहां लोग मेरी मदद करने के लिए बैठे थे, ताकि मुझे मतदान केंद्र या स्थान के बारे में बता सकें। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे इस स्थान पर आना है। मैंने ऑनलाइन स्क्रीनशॉट लिया, लेकिन जब मैं यहां आई, तो वे मुझे किसी और स्थान पर भेज रहे हैं क्योंकि वे कह रहे हैं कि ऑनलाइन आपकी लोकेशन कहीं और दिखाई दे रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज जब मैंने ऑनलाइन चेक किया तो मुझे डालमिया कॉलेज जाने को कहा गया। अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये भ्रम क्यों है। ऑनलाइन अपना नाम चेक करने के बाद जब मैं यहाँ पहुँची तो उन्होंने मुझे बताया कि मुझे किसी और जगह जाना होगा।"

हार न मानने की बात कहते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हाँ, बिल्कुल। मैं वोट देना चाहती हूँ। ये मेरा अधिकार है और ये मेरा कर्तव्य भी है। इसलिए मुझे वोट देना ही होगा।”

“मैं वोट करने की वजह से ही आज शूटिंग पर नहीं गई, लेकिन देखते हैं, मेरा नाम लिस्ट में है या फिर नहीं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
;;;