जब तक संविधान है, तब तक सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव है: फडणवीस

लाइव हिन्दुस्तान
share

फडणवीस ने कहा कि लोगों को संवैधानिक तरीकों से न्याय मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के खिलाफ काम करने वालों से निपटने का भी इसमें प्रावधान है।

Devendra Fadnavis Says As long as the Constitution exists elections are the only way to change power
फडणवीस ने कहा कि जब तक देश में संविधान है, तब तक सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव है और फैसले संसद में लिए जाएंगे (ANI)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि जब तक देश में संविधान है, तब तक सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव है और फैसले संसद में लिए जाएंगे। फडणवीस का यह बयान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की 'सत्ता परिवर्तन' संबंधी टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच आया है। फडणवीस ने यह आरोप भी लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में संविधान और देश के लोकतंत्र पर हमले के प्रयास किए गए।

मुख्यमंत्री फडणवीस और भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की एक शैक्षणिक पहल के तहत दो पुस्तकों का विमोचन किया। इस पहल का उद्देश्य महानगरपालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बढ़ावा देना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशांत भूषण ने बृहस्पतिवार को 'सत्ता परिवर्तन' का आह्वान किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि यह प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।

मुंबई के दादर में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, "मैंने हाल में कुछ बयान सुने हैं। किसी ने अभी कहा कि अब लड़ाई संसद में नहीं, बल्कि सड़कों पर होगी और सत्ता बदल जाएगी। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब तक भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान अस्तित्व में है, तब तक फैसले संसद में लिए जाएंगे और सत्ता परिवर्तन केवल चुनाव के माध्यम से होगा।"

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में संविधान और देश के लोकतंत्र पर हमले के कई प्रयास किए गए, लेकिन भारत का संवैधानिक ढांचा इतना मजबूत है कि कोई भी उसे नुकसान नहीं पहुंचा सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों जैसी स्थिति पैदा करने की मंशा रखने वालों को याद रखना चाहिए कि संविधान सभी को न्याय पाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जो लोग पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि इस संविधान ने देश में हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार दिया है।"

फडणवीस ने कहा कि लोगों को संवैधानिक तरीकों से न्याय मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के खिलाफ काम करने वालों से निपटने का भी इसमें प्रावधान है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़जब तक संविधान है, तब तक सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव है: फडणवीस