मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग लड़की; अचानक घुस आया दरिंदा, करने लगा छेड़छाड़

लाइव हिन्दुस्तान
share

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंदिर में उस समय पहुंचा, जब वहां लड़की अकेली थी। उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद निगड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Contract labourer arrested sexually harass a minor inside temple Maharashtra Pune
पुणे के एक मंदिर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना पिंपरी-चिंचवड़ शहर के निगड़ी इलाके की है। पुलिस ने मामले में विशाल सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह मेट्रो निर्माण स्थल पर ठेके पर काम करने वाला मजदूर है। घटना 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11:07 बजे हुई थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंदिर में उस समय पहुंचा, जब वहां लड़की अकेली थी। उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद निगड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। CCTV फुटेज में लड़की शिव मंदिर के अंदर पूजा करती दिखाई देती है। पूजा पूरी करने के बाद वह वहां से जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मंदिर में दाखिल होता है। उसने निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों जैसी नारंगी रंग की जैकेट पहन रखी थी।

लड़की ने आरोपी को खुद से दूर धकेला

लड़की को अकेला देखकर आरोपी उसके पास पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से लड़की घबरा गई। हालांकि, उसने हिम्मत दिखाते हुए कुछ देर तक संघर्ष किया और आरोपी को खुद से दूर धकेल दिया। इसके बाद आरोपी मंदिर से बाहर निकल जाता है। वीडियो में घटना के दौरान लड़की के खुद को बचाने की कोशिश साफ दिखाई देती है। फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।

मेट्रो निर्माण स्थल पर ठेके पर मजदूरी

आरोपी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है। वह दूसरे स्थान से आकर पुणे में मेट्रो निर्माण स्थल पर ठेके पर मजदूरी करता था। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। निगड़ी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर महेश बंसोडे के मुताबिक, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़ी जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग लड़की; अचानक घुस आया दरिंदा, करने लगा छेड़छाड़