Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Class 6 student in Palghar Maharashtra died after being forced to do 100 situps for being late to school
स्कूल देर से आने पर टीचर ने लगवा दीं 100 उठक-बैठक, 6वीं की छात्रा की मौत; जांच जारी

स्कूल देर से आने पर टीचर ने लगवा दीं 100 उठक-बैठक, 6वीं की छात्रा की मौत; जांच जारी

संक्षेप:

महाराष्ट्र के पालघऱ में एक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा की मौत हो गई है। उसके परिवार वालों ने स्कूल पर आरोप लगाया कि देर से पहुंचने पर उनकी बेटी से 100 उठक-बैठक लगवाईं, जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई और शुक्रवार को मौत।

Nov 16, 2025 04:07 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर वसई क्षेत्र की सातिवाली स्थित स्कूल में कक्षा 6 की बच्ची की मौत एक सजा की वजह से हो गई है। आठ नवंबर को बच्ची स्कूल देर से पहुंची थी। इससे नाराज टीचर ने उसे बैग समेत 100 उठक-बैठक लगाने की सजा सुनाई। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और एक हफ्ते बाद उसका निधन होगा। इस घटना के सामने आने के बाद खंड अधिकारियों ने जांच शुरू करी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्ची के परिवार के साथ पहुंचे मनसे के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बच्ची को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस बात की जानकारी स्कूल को भी थी, लेकिन इसके बाद भी उससे यह काम करवाया गया। वहीं, बच्ची की मां ने भी स्कूल द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार को ही अपनी बच्ची की मौत का कारण बताया।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बच्ची की मां ने कहा कि शारीरिक दंड दिए जाने के बाद उनकी बेटी की स्वास्थ्य स्थिति तेजी से बिगड़ी। उन्होंने कहा, "सजा के बाद उसकी गर्दन और पीठ में भयंकर दर्द हुआ और वह उठ नहीं सकी।"

इसके बाद जैसे ही मुझे स्कूल में हुई घटना के बारे में पता चला तो वह स्कूल गई और शिक्षक से शिकायत की। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि छात्रों को स्कूल देर से आने के लिए दंडित किया गया था। शिक्षक ने इस दंड का औचित्य बताते हुए कहा कि अन्यथा अभिभावक उन पर आरोप लगाते हैं कि वे फीस लेने के बावजूद छात्रों को नहीं पढ़ा रहे। मैंने शिक्षक से कहा कि छात्रों को सजा देने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें पीठ पर बैग रखकर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया जाए। शिक्षक ने मेरी बेटी को अमानवीय सजा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।"

खंड शिक्षा अधिकारी पांडुरंग गलांगे ने बताया कि अंशिका की मौत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "जांच से उसकी मौत के सही कारण का पता चलेगा।" अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, स्कूल से भी इस बारे में बात करने की कोशिश की गई। स्कूल की एक टीचर ने बताया, "यह पता नहीं चल पाया है कि इस बच्ची ने कितनी उठक-बैठक लगायी थी। यह भी नहीं पता कि उसकी मौत इसी वजह से हुई या किसी और वजह से।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।