न्यूज चैनल पुराने आंकड़े दिखा रहे, BMC चुनाव में भाजपा की जीत के बीच संजय राउत का दावा

Jan 16, 2026 07:14 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

BMC नतीजों पर संजय राउत ने कहा कि भाजपा आंकड़ों का भ्रम फैला रही है। दोपहर के बाद, शिवसेना और एमएनएस के अनगिनत उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन न्यूज चैनल अभी भी पुराने आंकड़े दिखा रहे हैं। 

न्यूज चैनल पुराने आंकड़े दिखा रहे, BMC चुनाव में भाजपा की जीत के बीच संजय राउत का दावा

मुंबई में बीएमसी चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा और शिवसेना के नेतृत्व वाले महायुति की बंपर जीत हुई है। उधर, तीन दशक से बीएमसी में राज करने वाले ठाकरे परिवार को तगड़ा झटका लगा है और शिवसेना और एमएनएस गठबंधन की हार हुई है। इस बीच, शुक्रवार शाम को शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि न्यूज चैनल वाले पुराने आंकड़े दिखा रहे हैं और ये आंकड़े गलत साबित होंगे। राउत ने कहा कि अभी 60-75 वार्डों में वोटों की गिनती बाकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने एक्स पर लिखा, '' अभी पूरे नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, 60 से 75 वार्डों की गिनती अभी बाकी है, और जो नतीजे दिखाए जा रहे हैं, वे गलत साबित होंगे। वैसे भी मुकाबला कांटे का है। लेकिन शिवसेना (UBT) और एमएनएस कड़ी टक्कर दे रही है। भाजपा आंकड़ों का भ्रम फैला रही है। दोपहर के बाद, शिवसेना और एमएनएस के अनगिनत उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन न्यूज चैनल अभी भी पुराने आंकड़े दिखा रहे हैं। देखते हैं।''

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया और परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जा रहे हैं। अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुणे, पिंपरी चिंचवड, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर सहित कई शहरों में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में बीएमसी पर उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के वर्चस्व को समाप्त करने की ओर अग्रसर है।

इस जीत पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने विकास का एजेंडा पेश किया। हमने इसे जनता के सामने रखा और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हमें कई महानगरपालिकाओं में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है और यह इस बात को रेखांकित करता है कि लोग ईमानदारी और विकास चाहते हैं। इसीलिए लोगों ने भाजपा को वोट दिया। उन्होंने कहा कि ‘महायुति’ ने महानगरपालिका चुनावों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फडणवीस ने कहा, ‘‘यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा अपनाई गई नीतियों में महाराष्ट्र की जनता के भरोसे को दर्शाता है।’’

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें