Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़BMC Election Result may be delay SEC Changes poll counting process Maharashtra local body election result
2017 जैसी नहीं होगी मतगणना, SEC ने बदला BMC चुनाव में वोट काउंटिंग का तरीका; नतीजों में देरी?

2017 जैसी नहीं होगी मतगणना, SEC ने बदला BMC चुनाव में वोट काउंटिंग का तरीका; नतीजों में देरी?

संक्षेप:

BMC Chunav Result 2026: 2017 की तरह, इस बार सभी वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू नहीं होगी बल्कि एक समय में दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी। इसका मतलब यह है कि पूर्वाह्न 10 बजे सभी 227 वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू होने के बजाय केवल 46 वार्डों की गिनती शुरू होगी।

Jan 16, 2026 09:31 am ISTPramod Praveen पीटीआई, मुंबई
share Share
Follow Us on

BMC Chunav Result 2026: मुंबई में 2017 की तरह सभी 227 चुनावी वार्डों में एक साथ मतगणना नहीं होगी बल्कि इसकी बजाय चरणबद्ध तरीके से काउंटिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मतगणना का तरीका बदल दिया है। इसकी वजह से आज (शुक्रवार, 16 जनवरी को) होने वाली मतगणना के नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है। महानगर पालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को हुए मतदान की गणना महानगर के 23 केंद्रों पर शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि पिछले चुनाव की तरह, इस बार सभी वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू नहीं होगी बल्कि एक समय में दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी। इसका मतलब यह है कि पूर्वाह्न 10 बजे सभी 227 वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू होने के बजाय केवल 46 वार्डों की मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया में बदलाव के कारण पहले की तरह मतगणना शुरू होते ही सभी 227 सीट पर रुझान उपलब्ध नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें:BMC चुनाव में क्या है स्याही विवाद? जिसका वीडियो हुआ वायरल; निशाने पर क्यों SEC

नतीजे घोषित होने में काफी देरी हो सकती है

उन्होंने बताया कि सभी सीट के परिणाम घोषित होने में काफी देरी हो सकती है। बीएमसी अधिकारियों ने पिछले सप्ताह महानगर पालिका मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि एक समय में केवल दो वार्डों से मतगणना करने से प्रक्रिया में तेजी आएगी क्योंकि सभी उपलब्ध मानव संसाधन उन्हीं दो वार्डों पर केंद्रित होंगे। बता दें कि इससे पहले BMC के चुनाव 2017 में हुए थे, जिसका कार्यकाल 2022 में खत्म हो गया था और तब से ये चुनाव लंबित थे।

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए स्वीकार किया कि सभी सीट के अंतिम परिणाम घोषित करने में विलंब हो सकती है और मतगणना प्रक्रिया में लगभग एक घंटे की देरी हो सकती है। गगरानी ने कहा, “इसमें सामान्य से एक घंटा अधिक समय लग सकता है।” गगरानी ने मतगणना की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और कहा कि पर्याप्त सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था के इंतज़ाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: महाराष्ट्र निकाय चुनाव का सिकंदर कौन? EXIT POLL में किसने मारी बाजी

2,299 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

BVMC चुनावों में मतगणना के लिए कुल 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिसमें 759 सुपरवाइज़र, 770 असिस्टेंट और 770 क्लास IV कर्मचारी शामिल हैं। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी कर्मचारियों को पहले से ट्रेनिंग दी गई है। नगर निकाय ने कहा कि सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नतीजे कंप्यूटराइज्ड सिस्टम का इस्तेमाल करके तैयार किए जाएंगे। सभी काउंटिंग सेंटरों पर CCTV सर्विलांस, आग से सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं का भी इंतज़ाम किया गया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।