महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता, निर्विरोध जीत गए 17 प्रत्याशी
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों में होने वाले चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठाणे और पुणे में कम से कम 17 बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए हैं। 15 जनवरी को चुनाव होना है।
महाराष्ट्र में 15 जननवरी को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। पुणे नगर पालिका से दो और कल्याण डंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 15 बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए हैं। 30 दिसंबर को ही 2 नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था।
कल्याण डोंबिवली से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी रंजना पेनकर, असावारी नावरे, मांडा पाटिल, ज्योति पाटिल, रेखा चौधरी, मुकंद उर्फ विष्णु पेडनेकर, महेश पाटिल, साइ शेलार, दीपेश महात्रे, जयेश महात्रे, हर्षदा भोइर, डॉ. सुनीता पाटिल, पूजा म्हात्रे, रवीना माली और मंदार हालबे हैं। वहीं पुणे नगर निगम में वॉर्ड नंबर 35 से मंजूषा नागपुरे और रंजना पेनकर निर्विरोध जीत गई हैं।
भिवंडी में भी बीजेपी को सफलता
भाजपा की भिवंडी स्थानीय निकाय के प्रमुख हर्षल पाटिल ने दावा किया कि 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद उम्मीदवार परेश चंद्रकांत चौगुले, सुमित पुरुषोत्तम पाटिल, अश्विनी सनी फुटंकर, दीपा दीपक माधवी, अबुशाह लल्लन शेख और भारती हनुमान चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इन नतीजों के साथ भाजपा ने भिवंडी नगर निगम चुनाव में आधिकारिक तौर पर अपना खाता खोल दिया है और विपक्ष के खिलाफ खुद को मजबूत स्थिति में खड़ा कर लिया है। निर्वाचित उम्मीदवारों के लिए औपचारिक चुनाव प्रमाण पत्र निर्धारित मतदान दिवस पर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी किए जाएंगे।
बता दें कि मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ समेत 29 नगर निकायों के चुनाव15 जनवरी को होंगे और 16 जनवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को बीजेपी ने वॉर्ड नंबर 2 से अपने प्रत्याशी को वापस ले लिया था। यहां से नामांकन करने वाली पूजा को पार्टी कार्यकर्ताओं के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा था।
पहलगाम हमले के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर बयान दिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद पार्टी के अंदर भी पूजा मोरे का विरोध होने लगा। पूजा मोरे को आंतरिक दबाव के चलते अपना नामांकन वापस लेना पड़ा। उधर महायुति ने भी बीएमसी चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फार्मुला फाइनल कर लिया है। इसमें 137 सीटों पर बीजेपीऔर शिवसेना 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। शिवसेना यूबीटी भी दावा कर चुकी है कि बीएमसी चुनाव में पार्टी राज ठाकरे की पार्टी के साथ मिलकर 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें



