Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़BJP launched second phase of Operation Lotus says NCP SP Rohit Pawar
भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस’ शुरू, संभल जाए विपक्ष; महाराष्ट्र में रोहित पवार की चेतावनी

भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस’ शुरू, संभल जाए विपक्ष; महाराष्ट्र में रोहित पवार की चेतावनी

संक्षेप:

महाराष्ट्र में अजित पवार के पोते रोहित पवार ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस’ शुरू हो गया है। अब MVA इसे लेकर अलर्ट हो गई है।

Oct 14, 2025 12:39 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में BMC चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। इस बीच अब NCP(शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने यह कहकर पारा और चढ़ा दिया है कि भाजपा ने राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू कर दिया है। बता दें कि इस शब्द को अक्सर, विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार के पोते रोहित ने विपक्षी गठबंधन, महा विकास अघाड़ी को अलर्ट रहने को भी कहा है। रोहित पवार के मुताबिक कथित तौर पर भाजपा ने राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' का दूसरा चरण शुरू किया है। गौरतलब है कि इस गठबंधन में कांग्रेस, शरद पवार की गुट वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:एमवीए से अलग होना चाहती है कांग्रेस? महाराष्ट्र नेता के बयान से क्या मिले संकेत
ये भी पढ़ें:इतिहास में याद रखा जाएगा जस्टिस गवई का नाम; महाराष्ट्र सीएम ने की CJI की तारीफ

इस दौरान रोहित पवार ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार राज्य प्रायोजित योजनाओं को बंद करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं को बंद किया जा रहा है जिसका श्रेय गैर-भाजपा नेताओं को दिया जाता है। रोहित पवार ने इसके लिए शिवसेना के एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना का जिक्र किया। पवार ने दावा किया कि अब तक 28 लाख लाभार्थियों के खाते में कटौती की गई है। पवार ने कहा, "कुछ योजनाएं मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू की गई थीं। लेकिन भाजपा इस बात से खुश नहीं है कि कुछ लाभ अन्य दलों के नेताओं से जुड़े हैं।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।