Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Ajit Pawar says Parties abandoning ideologies poaching leaders through money muscle fear
नेताओं को लालच या दबाव देकर पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा, अजित पवार का क्या इशारा

नेताओं को लालच या दबाव देकर पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा, अजित पवार का क्या इशारा

संक्षेप:

अजित पवार ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को प्रलोभन देकर अपने पाले में लाया जा रहा है। दूसरों पर उनके खिलाफ लंबित जांचों का डर दिखाकर दबाव डाला जा रहा है कि उनके दल बदलने के बाद जांच एजेंसियों से निपट लिया जाएगा।

Jan 09, 2026 12:24 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राजनीति में वैचारिक प्रतिबद्धता में लगातार गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकतर राजनीतिक दलों ने अपने मूल सिद्धांतों को त्याग दिया है और वे अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवार ने कहा कि दल बदलना बहुत आम हो गया है, जिसमें नेताओं को प्रलोभन देकर या दबाव डालकर पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पवार ने कहा, ‘हाल ही में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी विचारधाराओं को लगभग त्याग दिया है। नेता जहां चाहें वहां जा रहे हैं और जो चाहें कर रहे हैं।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:BJP का साथ दिया तो कांग्रेस ने 12 पार्षद निलंबित किए, सारे भाजपा में ही शामिल

अजित पवार ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को प्रलोभन देकर अपने पाले में लाया जा रहा है, जबकि अन्य पर उनके खिलाफ लंबित जांचों का डर दिखाकर और यह आश्वासन देकर दबाव डाला जा रहा है कि उनके दल बदलने के बाद जांच एजेंसियों से निपट लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में खुलेआम धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। पवार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बार-बार दल-बदलने के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘जिनके पास पैसा और बाहुबल है, वे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग जातिगत मुद्दों को उठाकर वोट हासिल करने की सोच रहे हैं, वे यही रणनीति अपना रहे हैं।’

उम्मीदवारों की लोकप्रियता का आकलन कैसे हो?

एनसीपी चीफ ने यह भी कहा कि किसी उम्मीदवार का मूल्यांकन उसकी चुनावी योग्यता के आधार पर किया जा रहा है, न कि एक नेता के रूप में उसके कार्यों के आधार पर। उन्होंने कहा कि एक नया चलन सामने आया है जहां उम्मीदवारों की लोकप्रियता का आकलन करने के लिए सर्वेक्षणों का उपयोग किया जा रहा है। राज्य में आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘सर्वेक्षणों का उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि किसी विशेष क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार कौन है। यदि वह व्यक्ति विपक्षी पार्टी से संबंधित है, तो उसे अपने पाले में लाने के प्रयास किए जाते हैं।’

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में भाजपा के स्थानीय नेतृत्व की आलोचना करते हुए पवार ने आरोप लगाया कि पिछले 8-9 वर्षों में भारी खर्च के बावजूद उनकी दूरदर्शिता की कमी ने दोनों नगर निकायों को संकट में धकेल दिया है। राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में एनसीपी भी शामिल है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड समेत राज्य भर के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं। मतों की गिनती अगले दिन होगी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।