Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Ajit Pawar says committing treason against the country should be given death penalty
'ऐसे लोगों को मौत की सजा होनी चाहिए, नया कानून बनाओ', अजित पवार ने किस बात पर कहा

'ऐसे लोगों को मौत की सजा होनी चाहिए, नया कानून बनाओ', अजित पवार ने किस बात पर कहा

संक्षेप:

स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पवार परिवार और ठाकरे भाइयों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। एनसीपी चीफ अजित पवार ने कहा, ‘मैं इसे बहुत सकारात्मक तरीके से देखता हूं। यह अच्छी बात है।’

Jan 13, 2026 11:18 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने देशद्रोह करने वालों के लिए मौत की सजा की मांग की है। मंगलवार को उन्होंने कहा, 'मेरा सेक्युलर माइंडसेट है। मुझे बस इतना कहना है कि हमारा देश इतना बड़ा है और इस देश में जो भी रहते हैं, वे सब भारतीय हैं।' पवार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के खिलाफ देशद्रोह करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए और इसके लिए एक नया कानून बनाया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:'आपके चाचा बेहतर मिमिक्री करते हैं, इसी कारण…'; फडणवीस का आदित्य ठाकरे पर तंज

स्थानीय निकाय चुनावों पर अजित पवार ने कहा, 'जब से मैं राजनीति में हूं, 1999 से हमने जितने भी चुनाव लड़े, उनमें हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन था। हम संसद में साथ काम कर रहे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। हम अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ रहे थे। विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही होता था। लेकिन लोकल बॉडी चुनावों में, अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद और उन्हें ताकत देने के लिए, हम हमेशा एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते थे। भाजपा और शिवसेना के साथ भी ऐसा ही हुआ। पिछले 2017 के चुनावों में मुंबई और ठाणे में, वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे इसलिए यह सोचने की जरूरत नहीं है कि यहां कुछ बहुत अलग हो रहा है।'

ठाकरे भाइयों के साथ आने पर क्या कहा

तीन प्रमुख महानगरपालिकाओं (पुणे नगर निगम, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम और बृहन्मुंबई नगर निगम)) के स्थानीय निकाय चुनाव पर अजित पवार प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'अगर लोगों ने वहां के मु्द्दों को देखते हुए मतदान किया तो नतीजे अलग आएंगे। मैंने ऐसा चुनाव कभी अपनी जिंदगी में नहीं देखा कि किसी को अपनी तरफ खींचने के लिए कुछ ना कुछ देने की कोशिश बहुत से उम्मीदवार कर रहे हैं।' स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पवार परिवार और ठाकरे भाइयों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा, 'मैं इसे बहुत सकारात्मक तरीके से देखता हूं। यह अच्छी बात है। कार्यकर्ताओं के कारण ही पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का तय हुआ क्योंकि कार्यकर्ताओं को पता था कि अगर वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, तो वोट बंट जाएंगे। वो अब नहीं होगा। कार्यकर्ता चुनाव जीतना चाहते हैं।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।