Ajit Pawar Death: पूरी तरह हादसा...इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश पर चाचा शरद पवार

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है। बारामती में हुई इस घटना में उनके अलावा 4 और लोग मारे गए हैं। इस एयरक्राफ्ट में कुल 5 लोग ही सवार थे और कोई भी नहीं बचा है। डिप्टी सीएम ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लिखा था।

Ajit Pawar Death: पूरी तरह हादसा...इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश पर चाचा शरद पवार

Wreckage of an aircraft at the crash site at Baramati

Surya Prakash| लाइव हिन्दुस्तान,मुंबई | Thu, 29 Jan 2026 12:57 AM IST
हमें फॉलो करें

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन हो गया है। इस घटना में कोई नहीं बचा है। विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए हैं। एयरक्राफ्ट में अजित पवार के अलावा उनके एक पीएसओ, सहायक और दो क्रू मेंबर सवार थे। प्लेन के क्रैश होने की क्या वजह रही, इसके बारे में जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे पर चाचा शरद पवार ने कहा कि ये पूरी तरह हादसा है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। अजित पवार जिला परिषद चुनाव से जुड़ी एक रैली में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे, लेकिन वह इसमें जा नहीं सके। अजित पवार मंगलवार की शाम को ही मुंबई में सीएम देवेंद्र फडणवीस एक साथ एक कैबिनेट कमेटी की मीटिंग में मौजूद थे।

अजित पवार को लेकर यह कहा जाता रहा है कि वह कभी सत्ता से बाहर नहीं रहे। कुल 4 मुख्यमंत्रियों के साथ 6 बार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करने वाले अजित पवार को प्यार से अजित दादा कहा जाता था। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है। शरद पवार के परिवार को भी इससे बड़ा झटका लगा है। बीते कुछ दिनों से अजित पवार परिवार में एकता के लिए भी प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी अपने साथ ही लेकर चले गए। उन्होंने कई बार कहा था कि मैं मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखता हूं, लेकिन ऐसा हो ना सका। वह अपने करियर में कुल 6 बार और महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहे।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत, 5 लोग मारे गए

मैं पवार का बेटा होता तो मौका मिलता, CM बनने की अधूरी इच्छा लेकर चले गए अजित

28 Jan 2026, 08:51:30 PM IST

निजी विमान के मालिक का दावा, विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी

निजी विमानन कंपनी 'वीआरएस वेंचर्स' के मालिक विजय कुमार सिंह ने दावा किया है कि जिस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) अध्यक्ष अजित पवार की जान चली गयी, उसमें कोई तकनीकी दिक्कत या खराबी नहीं थी। उनके मुताबिक, पायलट के फैसलों की वजह से विमान क्रैश हुआ, न कि किसी यांत्रिक गड़बड़ी के कारण। घटनाओं का क्रम समझाते हुए विजय ने कहा कि पायलटों ने शुरू में रनवे 29 पर लैंड कराने की कोशिश की। कुछ मुश्किल आने के बाद रनवे 11 पर उन्होंने दूसरी कोशिश की, जिस दौरान हादसा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि एक बड़ी वजह खराब दृश्यता थी, क्योंकि लैंडिंग के समय पायलटों को रनवे साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

उन्होंने आगे कहा कि विमान चीफ पायलट कैप्टन सुमित कपूर उड़ा रहे थे, जिन्हें 16000 घंटे से ज़्यादा उड़ान का अनुभव था और उन्होंने पहले बड़ी विमानन कंपनियों के साथ काम किया था। सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को करीब 1500 घंटे के उड़ान का अनुभव था। सिंह ने दोनों पायलटों को बहुत काबिल प्रोफेशनल और अच्छा इंसान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि 'वीआरएस वेंचर्स' इस मुश्किल समय में जान गंवाने वालों के परिवारों की मदद करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।

28 Jan 2026, 07:05:06 PM IST

हमारा परिवार कभी भी भूला नहीं सकता, अजित पवार के निधन पर नवाब मलिक

NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि आज सुबह विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया। ये हमारे लिए दुखद घटना है। महाराष्ट्र की जनता पूरी तरह से शोक में है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा है। हमारा परिवार कभी भी उन्हें भूला नहीं सकता। महाराष्ट्र का एक धर्मनिरपेक्ष नेता हमारे बीच से चला गया, इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके परिवार के साथ हैं। कल सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी, 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

28 Jan 2026, 06:52:53 PM IST

पूरी तरह हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं: शरद पवार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई। बारामती में हुए इस हादसे पर एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे हादसा करार देते हुए कहा है कि इसमें कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए शरद पवार काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र ने एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। यह सिर्फ पार्टी की ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का नुकसान है।

28 Jan 2026, 06:24:02 PM IST

गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बृहस्पतिवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजित पवार की सुबह एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है।

28 Jan 2026, 05:43:28 PM IST

NCP के केंद्रीय कार्यालय में अजित पवार को श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को पार्टी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई जिनका एक विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता राकांपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी तथा उनके सम्मान में कुछ पल का मौन रखा।

राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अजित पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सुशासन एवं संगठन को सुदृढ़ करने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके असामयिक निधन से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि यहां पार्टी की ओर से एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

28 Jan 2026, 03:30:57 PM IST

अजित पवार का अंतिम संस्कार कल

बारामती विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार का अंतिम संस्कार कल यानी कि गुरुवार को सुबह 11 बजे होगा।

28 Jan 2026, 02:35:21 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: ... पायलट रनवे नहीं देख पाया, चार्टर प्लेन ने क्या कहा?

Ajit Pawar Death LIVE: VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के डायरेक्टर और मुख्य मालिक विजय कुमार सिंह ने कहा- यह पायलट का फैसला था। उन्होंने रनवे 29 से अप्रोच किया और फिर उन्होंने मिस अप्रोच किया, जिसके बाद उन्होंने फिर से रनवे 11 से कोशिश की। मेरा भी पायलटों से कोई संपर्क नहीं हुआ; वे वहां नहीं हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें इसका बहुत दुख है। हम सबसे पहले उन परिवारों के साथ रहने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुख्य रूप से, ऐसा लगता है कि पायलट रनवे नहीं देख पाया...वह बहुत अनुभवी पायलट थे, 16,000 घंटे से ज्यादा का अनुभव था। को-पायलट को भी 1500 घंटे का अनुभव था। कैप्टन बहुत अनुभवी थे। वह सहारा, जेटलाइट, जेट एयरवेज के साथ थे और उन्हें इस तरह के हवाई जहाज का भी बहुत अनुभव था...विमान बहुत अच्छी तरह से मेंटेन किया गया था। विमान में बिल्कुल कोई समस्या नहीं थी, जहां तक हमें पता है, विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी...मेरी गहरी संवेदनाएं। कैप्टन सुमित कपूर मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वह मेरे भाई जैसे थे। उनका बेटा भी हमारे साथ पायलट है। कैप्टन शाम्भवी पाठक मेरी बेटी जैसी थीं। वे दोनों बहुत अच्छे इंसान और बहुत अच्छे पायलट थे।

28 Jan 2026, 02:21:26 PM IST

UGC Protest LIVE: अखिल भारतीय संत समिति, काशी में आज भी प्रदर्शन जारी

UGC Protest LIVE: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई नियमावली को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति ने भी विरोध जताया। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि यूजीसी की यह नियमावली पूरी तरह भेदभावपूर्ण है। यह हिंदू समाज को कई वर्गों में बाँटने वाला फैसला है। अखिल भारतीय संत समिति इसे स्वीकार नहीं करती।

28 Jan 2026, 02:17:56 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (प्रोटोकॉल) ने बताया है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान, महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र भर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय बुधवार, 28 जनवरी, 2026 को बंद रहेंगे।

28 Jan 2026, 02:16:25 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: इस प्लेन क्रैश की जांच हो- अधीर रंजन चौधरी

Ajit Pawar Death LIVE: बारामती प्लेन क्रैश पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- यह एक दुखद घटना है। जैसा कि हम सब जानते हैं, वह महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता और पवार परिवार के सदस्य थे। इस प्लेन क्रैश की जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि ऐसी घटना कैसे हुई और क्या इसमें कोई कमी थी।

28 Jan 2026, 02:15:14 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: यह हादसा क्यों हुआ? दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- अजित पवार जी का लंबा राजनीतिक करियर था। सवाल यह है कि यह हादसा क्यों हुआ? शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले मुंबई में भी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुई। DGCA को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए। जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस कंपनी के विमानों का मेंटेनेंस कौन कर रहा है?

28 Jan 2026, 01:52:41 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा

Ajit Pawar Death LIVE: वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 46’ विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, चालक दल के सदस्यों सहित विमान में पांच लोग सवार थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएआईबी की एक टीम दुर्घटनास्थल का दौरा करेगी और दुर्घटना की जांच करेगी।

28 Jan 2026, 01:40:14 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के मामले में जांच होगी: शिंदे

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विमान हादसे में अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में पवार की जान गई, उसकी जांच की जाएगी। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में पवार के योगदान की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न मंत्रिमंडलों में उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया और 2022 से 2024 तक शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत पीड़ादायक घटना है... महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी।’

28 Jan 2026, 01:24:51 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: पवार की मृत्यु भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद- भाजपा अध्यक्ष

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद, मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में कहा।

28 Jan 2026, 12:57:45 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने शोक जताया, जांच की मांग की

Ajit Pawar Death LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बनर्जी ने घटना की उचित जांच की भी मांग की।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अजित पवार के अकास्मिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, तथा दिवंगत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

28 Jan 2026, 12:56:36 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: बहुत काबिल एडमिनिस्ट्रेटर और एक अच्छा राजनीतिक कार्यकर्ता थे अजित- सीएम उमर अब्दुल्ला

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की क्रैश लैंडिंग में मौत पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- यह बहुत दुखद है। दिल्ली से निकलने से पहले मुझे यह खबर मिली थी... मैं अजित पवार को तब से जानता हूं जब मैं मुंबई में कॉलेज स्टूडेंट था और पवार साहब के साथ रहता था... उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने की कोशिश की। जो लोग उन्हें जानते थे और जिन्होंने उनके काम करने का तरीका देखा था, वे उन्हें एक बहुत काबिल एडमिनिस्ट्रेटर और एक अच्छा राजनीतिक कार्यकर्ता मानते थे। यह एक असमय मौत है। अपने पिता की ओर से, मैं पवार साहब, सुप्रिया सुले और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं... अभी इस प्लेन क्रैश में क्या हुआ, इस पर किसी को कमेंट नहीं करना चाहिए। जांच और पूछताछ होने दीजिए और तभी पता चल पाएगा कि एयरक्राफ्ट में कोई खराबी थी, खराब मौसम की वजह से हुआ या कोई और कारण था...

28 Jan 2026, 12:36:57 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: मैं एकनाथ शिंदे जी के साथ आज बारामती जाऊंगा- फडणवीस

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जिंदगी में वह एक अच्छे दोस्त थे। हमने साथ मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। ऐसे समय में जब वह महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनकी असमय मौत एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे जी के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने पीएम और एचएम को इस घटना के बारे में बताया है, और उन्होंने इस पर दुख जताया है।

28 Jan 2026, 12:35:45 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार बहुत प्रगतिशील विचारों वाले नेता थे- डीके शिवकुमार

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर कर्नाटक के DCM डीके शिवकुमार ने कहा- 'अजीत पवार की मौत चौंकाने वाली है। उनकी मौत की खबर सुनकर मुझे भी झटका लगा। हमें, राजनेताओं को बहुत सावधान रहना चाहिए। विदेश यात्रा करते समय हमें सावधान रहना चाहिए। हमने इस तरह कई नेताओं को खोया है। अजित पवार बहुत प्रगतिशील विचारों वाले नेता थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह सभी कामों में सहयोग कर रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भगवान उनके परिवार और समर्थकों को दुख सहने की शक्ति दे। उनके परिवार के बेंगलुरु में भी संबंध हैं। वह मंगलवार को अपने रिश्तेदारों से मिले थे। अजित पवार एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने राजनीतिक भविष्य के लिए पार्टी छोड़ी और वापस आ गए। मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा। वह फिलहाल महाराष्ट्र के DCM के रूप में काम कर रहे थे।' विमान दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और तकनीकी खराबी के दावे पर उन्होंने कहा- विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मैं इस बारे में बात करूंगा। मुझे तकनीकी खराबी के बारे में क्या पता? मुंबई के दोस्तों सहित कई लोगों ने मुझे इस बारे में बताया है।

28 Jan 2026, 12:32:54 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार एक निडर नेता थे- मंत्री संजय शिरसाट

Ajit Pawar Death LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अब हमारे साथ नहीं हैं। हम कल कैबिनेट मीटिंग में उनसे मिले थे... वह अपनी शानदार पर्सनैलिटी की वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में 'दादा' के नाम से जाने जाते थे। वह एक निडर नेता थे जो सबके सामने अपने विचार साफ-साफ रखते थे। पार्टी कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के लोग उनके अचानक निधन से बहुत दुख और दर्द में हैं।

28 Jan 2026, 12:11:00 PM IST

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक, बारामती जा रहे CM फडणवीस

अजित पवार निधन LIVE: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वे और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच रहे हैं। राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आज राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परिवार से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। वे व्यक्तिगत रूप से बारामती जा रहे हैं।

28 Jan 2026, 12:05:25 PM IST

अजित पवार निधन LIVE: हमने आज एक जमीन से जुड़ा नेता खो दिया- देवेंद्र फडणवीस

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए कठिन समय है। हमने आज एक जमीन से जुड़ा नेता खो दिया।

28 Jan 2026, 12:00:23 PM IST

अजित पवार निधन LIVE: ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुखद - शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा- मैं बहुत दुखी और परेशान हूं। बारामती के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान था... ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुखद है…

28 Jan 2026, 11:56:23 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: उन्हें 'बारामती का राजा' कहा जाता था- बीजेपी सांसद रवि किशन

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा- यह महाराष्ट्र की राजनीति और देश के लिए इससे बड़ा नुकसान नहीं हो सकता। मैं उन्हें पर्सनली जानता था, और उन्हें 'बारामती का राजा' कहा जाता था…

28 Jan 2026, 11:49:55 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आज उनकी जान चली गई- कांग्रेस सांसद

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने कहा- इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। वह समय के बहुत पाबंद थे। उनकी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आज उनकी जान चली गई। वह हमेशा अपने पार्टी वर्कर्स और दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। यह महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद दिन है।

28 Jan 2026, 11:48:43 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र राज्यपाल ने जताया दुख

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने आज सुबह बारामती के पास एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं बारामती के पास एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री अजीत पवार जी के अचानक निधन से बहुत दुखी हूं। मैं श्री अजीत पवार जी को श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति।

28 Jan 2026, 11:37:49 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: खरगे ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

अजित पवार निधन LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि यह एक ऐसे अनुभवी नेता की क्षति है जिनका राजनीतिक भविष्य अभी और उज्ज्वल हो सकता था। अपने शोक संदेश में खरगे ने कहा कि इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पवार परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

28 Jan 2026, 11:33:17 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: अजित पवार ने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया- शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर, शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा-...हम सभी ने आज सुबह एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत के बारे में सुना और हम दुख में हैं। वह एक ऐसे नेता थे जिन्हें पार्टी पॉलिटिक्स की परवाह किए बिना सभी प्यार करते थे। चाहे महाविकास अघाड़ी हो या महायुति, उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया। वह उन कुछ नेताओं में से थे जो चौबीसों घंटे काम करते थे। हम सोच भी नहीं सकते कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं..

28 Jan 2026, 11:32:07 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: यह हमारे लिए दिल तोड़ने वाली खबर- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ...हमें अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत की खबर मिली। यह हमारे लिए दिल तोड़ने वाली खबर है, और हम बहुत दुख और दर्द में हैं। वह महाराष्ट्र के एक महान नेता थे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके प्रियजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें...

28 Jan 2026, 11:28:20 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: अजित पवार को महाराष्ट्र के विकास में उनके विशेष योगदान के लिए याद किया जाएगा: राष्ट्रपति

अजित पवार निधन LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पवार को महाराष्ट्र के विकास खासकर सहकारी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

28 Jan 2026, 11:24:31 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के एक महान नेता थे अजित पवार: पीयूष गोयल

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- हम दुख और शोक में हैं... वह मेरे करीबी दोस्त थे और हमारी सरकार में एक महत्वपूर्ण पद पर थे। वह महाराष्ट्र के एक महान नेता थे और अब हमारे बीच नहीं रहे। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के सभी सदस्यों और समर्थकों के साथ हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार के सदस्यों को इस मुश्किल समय का सामना करने की शक्ति दें..

28 Jan 2026, 11:23:39 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: हमेशा अपना वादा निभाते थे अजित, बोले राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम

अजित पवार निधन LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर, राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने कहा- यह बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें पिछले कई सालों से जानता हूं। वह हमेशा अपना वादा निभाते थे। एक बार पुणे से मुंबई आते समय मेरा एक्सीडेंट हो गया था। उस समय अजीत जी ने मुझे फोन किया और घटना और मेरे बारे में पूछा। वह हमेशा दूसरों की चिंता करते थे। उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार, राज्यसभा की सदस्य हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान है। यह मेरा व्यक्तिगत नुकसान है और महाराष्ट्र के लिए भी एक बड़ा नुकसान है।

28 Jan 2026, 11:14:42 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र के लिए काला दिन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी अजित पवार के निधन को राज्य के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि मैं और सीएम देवेंद्र फडणवीस बारामती जा रहे हैं।

28 Jan 2026, 11:13:49 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: एकनाथ शिंदे बोले- वह सख्त दिखते थे, पर बेहद नरम दिल के थे

अजित पवार के निधन पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह भले ही ऊपर से सख्त मिजाज लगते थे, लेकिन बेहद नरम दिल के थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

28 Jan 2026, 11:13:06 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: ममता बनर्जी की प्लेन क्रैश की जांच की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बनर्जी ने घटना की उचित जांच की भी मांग की। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'अजित पवार के अकास्मिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, तथा दिवंगत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' उन्होंने कहा कि इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।

28 Jan 2026, 11:01:07 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: विमान कंपनी बोली- दृश्यता कम होने के चलते हादसा

अजित पवार जिस विमान में सवार थे, उसकी कंपनी VSR का कहना है कि प्लेन में कोई खामी नहीं थी। VSR एविएशन का कहना है कि दृश्यता की कमी के चलते शायद ऐसा हादसा हुआ है क्योंकि पायलट भी अनुभवी थे।

28 Jan 2026, 10:58:45 AM IST

अजित पवार निधन LIVE: अमित शाह बोले- आज मन बहुत व्यथित है

अमित शाह ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।'

28 Jan 2026, 10:52:38 AM IST

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार का प्लेन 2023 में भी हुआ था क्रैश

अजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह 2023 में भी क्रैश हुआ था। लेकिन तब वह हादसे का शिकार होने से बच गए थे।

28 Jan 2026, 10:47:17 AM IST

Ajit Pawar Death LIVE: पीएम मोदी बोले- जनता के नेता थे अजित पवार

पीएम मोदी ने ट्विटर पर अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि अजित पवार जनता के नेता थे। उनकी जमीनी पकड़ अद्भुत थी। उन्हें महाराष्ट्र की जनता की फ्रंट पर रहकर सेवा करने के लिए जाना जाता है। प्रशासनिक मामलों पर उनकी समझ और गरीबों के लिए उनके काम याद किए जाएंगे। उनका असमय निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति!

28 Jan 2026, 10:43:38 AM IST

Ajit Pawar Death LIVE: पीएम मोदी का भी प्लेन क्रैश पर आया ट्वीट

बारामती प्लेन क्रैश पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि क्रैश में मारे गए सभी लोगों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

28 Jan 2026, 10:26:11 AM IST

Ajit Pawar Death LIVE: अजित पवार की पत्नी दिल्ली से रवाना, सुप्रिया सुले भी निकलीं

सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली से जा रही हैं। सुनेत्र पवार राज्यसभा की सदस्य हैं। इसके अलावा चचेरी बहन सुप्रिया सुले लोकसभा की सांसद हैं। दोनों ही संसद सत्र के लिए दिल्ली में थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमहाराष्ट्रAjit Pawar Death: पूरी तरह हादसा...इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश पर चाचा शरद पवार