Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Ahead of BMC elections MNS Raj Thackeray issued a stern warning to Marathi people
यह आखिरी चुनाव... BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे की मराठी मानुष को चेतावनी

यह आखिरी चुनाव... BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे की मराठी मानुष को चेतावनी

संक्षेप:

BMC चुनाव को लेकर एमएनएस चीफ राज ठाकर ने मराठी मानुष को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मराठी मानुष को अपनी पहचान बचाने का आखिरी मौका है। अगर मुंबई हाथ से गया, तो बहुत बड़ी परेशानी सामने होगी।

Nov 24, 2025 02:57 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर माहौल गरम होता जा रहा है। रविवार को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने अंदाज में मराठी मानुष को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव मराठी मानुष के लिए अपनी पहचान बचाने का आखिरी मौका साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान सतर्क रहने की भी अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंबई में एमएनएस कोकण महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए ठाकरे ने कहा, "अपनी सतर्कता मत खोइए, नहीं तो नुकसान होना तय है। अगर आप चौकन्ने नहीं रहे, तो आने वाले बीएमसी चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होंगे। इसके परिणाम नियंत्रण से बाहर होंगे। अगर मुंबई हाथ से निकल गई, तो यह लोग यहां तांडव मचा देंगे।"

बात को आगे बढ़ाते हुए ठाकरे ने विपक्ष के मुख्य मुद्दे मतदाता सूचियों में आने वाली अनियमितताओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "यह देखना आपके लिए जरूरी है कि मतदाता असली है या फर्जी।" गौरतलब है कि ठाकरे का यह आक्रामक रुख ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ महीने पहले ही 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था। लेकिन इसके बाद हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद एक बार फिर से वह मराठी मानुष की राजनीति पर उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस और एमएनएस का विवाद

महाराष्ट्र में विपक्ष की एकता इस समय फिसलती हुई नजर आ रही है। शिवसेना उद्धव गुट बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे के साथ गलबहियां करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव को अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस का एक धड़ा राज ठाकरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में है, तो वहीं दूसरा सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में दूसरा धड़ा इसे विचारधारा के खिलाफ जाना बता रहे हैं। हालांकि, उद्धव गुट ने कांग्रेस के अपने इस फैसले पर एक बार फिर से सोचने के लिए कहा है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।