Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़3 exit polls predicts bjp mahayuti defeat in maharashtra assembly elections
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को सत्ता से बाहर दिखा रहे तीन EXIT POLLS, अघाड़ी को मिलेंगी कितनी सीटें

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को सत्ता से बाहर दिखा रहे तीन EXIT POLLS, अघाड़ी को मिलेंगी कितनी सीटें

संक्षेप:

  • सर्वे में कहा गया है कि राज्य में महायुति को 125 से 140 सीटें ही मिलने का अनुमान है। वहीं महाविकास अघाड़ी को राज्य में 135 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। इस तरह दैनिक भास्कर का अनुमान है कि राज्य में MVA बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकता है। इसमें अन्य को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

Wed, 20 Nov 2024 07:58 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 4 एग्जिट पोल्स में भाजपा गठबंधन को सत्ता मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। इन अनुमानों में कहा गया है कि राज्य में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं। वहीं दो ऐसे एग्जिट पोल्स भी हैं, जिनका अनुमान है कि राज्य में कांग्रेस की लीडरशिप वाले महाविकास अघाड़ी को सत्ता मिल सकती है। दैनिक भास्कर के सर्वे में कहा गया है कि राज्य में महायुति को 125 से 140 सीटें ही मिलने का अनुमान है। वहीं महाविकास अघाड़ी को राज्य में 135 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। इस तरह दैनिक भास्कर का अनुमान है कि राज्य में MVA बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकता है। इसमें अन्य को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा दो और सर्वे हैं, जिनका कहना है कि महाविकास अघाड़ी सत्ता के करीब जा सकता है। SAS के सर्वे में कहा गया है कि महाविकास अघाड़ी को 147 से 155 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा राज्य में महायुति के 127 से 135 पर ही ठहरने का अनुमान है। साफ है कि राज्य में महायुति बहुमत से नीचे खिसक सकता है। इसमें अन्य को 10 से 14 सीटें मिलने की बात कही गई है। इस तरह SAS के अनुसार राज्य में भाजपा गठबंधन की वापसी होती नहीं दिख रही है।

ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में महायुति का दबदबा, MVA कितनी पीछे; आने लगे एग्जिट पोल के नतीजे
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में हार रही है एकनाथ शिंदे सरकार, इस Exit Poll ने दिलाई MVA को बहुमत
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में अकेली BJP को कितनी सीटें, फडणवीस को झटका; EXIT Polls से जानें

एक और सर्वे इलेक्टोरल रेज का भी है। इस सर्वे में कहा गया है कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी की सरकार बन सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महायुति गठबंधन 118 सीटों पर सिमट सकता है। 288 वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। इलेक्टोरल रेज एग्जिट पोल में महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति सरकार गिरती नजर आ रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग 23 नवंबर को करने जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति गठबंधन 118 सीटें जीतता नजर आ रहा है। जबकि, महाविकास अघाड़ी के खाते में 150 सीटें आ सकती है। अन्य को 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।