मटन के लिए हुआ झगड़ा; 15 लोगों ने रिसॉर्ट स्टाफ को बुरी तरह पीटा, एक ICU में
पुलिस स्टेशन में रिसॉर्ट मालिक की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें गंभीर चोट पहुंचाने और शांति भंग करने की धाराएं भी शामिल हैं।

मुंबई के 15 युवकों ने लोनावला में रिसॉर्ट स्टाफ पर मटन न मिलने पर हमला कर दिया, जिसमें एक कर्मचारी की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। यह घटना 26 मार्च को दोपहर के समय वकसाई स्थित जेस्टिन हिल रिसॉर्ट में हुई। मुंबई से आए ये लोग रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। लंच के समय उन्होंने मटन डिश मांगी, लेकिन स्टाफ ने बताया कि मटन खत्म हो चुका है। इस पर वे भड़क गए और रिसॉर्ट मालिक सहित स्टाफ पर लात-घूंसे बरसाने लगे।
रिसॉर्ट की मालिक मोहन भोईर पर सबसे पहले हमला हुआ। आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसे मारे और प्लास्टिक की कुर्सी से सिर पर वार किया। इसके बाद कुक महेश, हेल्पर संदीप और नितिन पर भी हमला किया गया। स्टाफ सदस्य सौरभ दत्तात्रेय गोरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। गोरे के पेल्विस और पेट पर हमले से उनका ब्लैडर फट गया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अभी वे ICU में हैं। इस घटना ने पूरे रिसॉर्ट में दहशत फैला दी।
पुलिस ने अब तक क्या लिया ऐक्शन
लोनावला रूरल पुलिस स्टेशन में रिसॉर्ट मालिक भोईर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें गंभीर चोट पहुंचाने और शांति भंग करने की धाराएं भी शामिल हैं। 5 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें मुलुंड के वैभव वैती, ठाणे के स्मित वेनी, राज नायक, मुलुंड ईस्ट के भावेश वैगणकर और ललित वैती शामिल हैं। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस जांच तेज कर रही है। इस घटना ने लोनावला जैसे पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-मोटी बात पर इस तरह हिंसा करना समाज के लिए चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल सौरभ गोरे की स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

