समलैंगिक शादी के बाद संदिग्ध मौत, भिंड में फंदे से लटकता मिला नाबालगि का शव

लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक समलैंगिक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। युवक के परिजनों ने उसके पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी।

समलैंगिक शादी के बाद संदिग्ध मौत, भिंड में फंदे से लटकता मिला नाबालगि का शव

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 17 साल के किशोर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मामले में परिजनों ने 26 साल के मीटर रीडर पर प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 26 साल का रवि जाटव बिजली कंपनी में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत है। करीब चार-पांच महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से 17 साल के किशोर से हुई थी। बताया जाता है कि किशोर पिछले कुछ सालों से लड़कियों की तरह रहन-सहन और पहनावे को पसंद करता था। सोशल मीडिया पर हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।

मंदिर में की थी शादी

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ने अप्रैल माह में वैष्णो देवी की यात्रा की थी। वहां से लौटते समय ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर में कथित रूप से विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव भी गए थे। रवि का कहना है कि वहां उनकी मुलाकात किन्नर समुदाय के कुछ लोगों से हुई थी, जिन्होंने किशोर का जेंडर परिवर्तन कराने की बात कही थी। हालांकि किशोर वापस रवि के साथ लौट आया था।

जानकारी के मुताबिक दोनों बाद में लहार के जेल रोड स्थित मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। मृतक के परिवार की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण रही है। पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और अलग रहने लगी थी। किशोर और उसका छोटा भाई दादा-दादी के साथ रहते थे। कुछ समय से किशोर अपने मकान में अकेला रह रहा था।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि 30 मई को रवि अपने माता-पिता के साथ गांव चला गया था। 1 जून को लौटने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद किशोर ने रवि को अपना सामान देकर जाने के लिए कह दिया। रवि के अनुसार इसके बाद किशोर का मोबाइल फोन बंद आने लगा। 3 जून को अनहोनी की आशंका होने पर रवि किशोर के घर पहुंचा। वहां उसने मृतक के छोटे भाई को बुलाया और कमरे की कुंडी खुलवाई। कमरे के भीतर किशोर का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई ने रवि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि रवि ने कमरे में प्रवेश करने से पहले ही फांसी लगाए जाने की बात कह दी थी। साथ ही मोबाइल का डेटा डिलीट करने और सिम कार्ड तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की गई और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।

क्या बोली पुलिस

लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों और घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदारियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।