महिला की नाक काटी फिर रेत दिया गला, छतरपुर में दिनदहाड़े महिला को मार डाला; इलाके में हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां पहले महिला की नाक काटी और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया।

Stabbed to Death, Murder Case
छतरपुर में दो युवकों ने रेत दिया महिला का गला

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। गला रेतने से पहले महिला की नाक काटी, उसके साथ मारपीट की और इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद छतरपुर के सिविल लाइंस थाना इलाके के अमलतास कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान ज्योति चौरसिया, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति का शव उसके घर के दरवाजे के गेट पर ही पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

घर के अंदर मिले दो बच्चे

घटना के बाद जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो महिला के घर के अंदर दो बच्चे मिले। दोनों बच्चों की उम्र करीब 4 और 6 वर्ष बताई जा रही है। बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। ज्योति चौरसिया शादीशुदा थी या नहीं, इसकी अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, उसके घर में दो बच्चे मिले हैं। पुलिस महिला के पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला के साथ वारदात से पहले और बाद में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

दो युवकों पर हत्या का शक?

शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि महिला का दो युवकों से विवाद हुआ था और उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। महिला की नाक काटने और फिर गला रेतकर हत्या किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर वारदात की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

अमलतास कॉलोनी में एक महीने में दूसरी महिला की हत्या

इस वारदात ने अमलतास कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब डेढ़ महीने के भीतर इसी इलाके में महिला की हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अगस्त 2026 को इसी अमलतास कॉलोनी में मालती प्रजापति नाम की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की थी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़महिला की नाक काटी फिर रेत दिया गला, छतरपुर में दिनदहाड़े महिला को मार डाला