सोनम रघुवंशी को क्यों अदालत ने जेल से निकलने दिया बाहर, पुलिस की UP वाली गलती पड़ी भारी?

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
Follow us on Google News
share

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम को अदालत से जमानत मिल गई है। हत्याकांड के 11 महीने बाद सोनम को यह राहत मिली है। वह गिरफ्तारी के बाद से शिलॉन्ग जेल में बंद थी।

sonam raja raghuvanshi case

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकर जमानत मिल गई है। अदालत ने हत्याकांड के करीब 11 महीने बाद सोनम को जेल से निकलने की छूट दे दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलॉन्ग की अदालत ने सोमवार को ही सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी और बुधवार शाम तक रिहाई की बात उन्हें बताई गई।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह लगातार शिलॉन्ग में अपने वकील और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्हें वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। विपिन के मुताबिक उन्हें बताया गया कि पुलिस की एक चूक की वजह से सोनम को राहत मिल गई।

विपिन ने कहा, ‘जमानत किस आधार पर मिली, यह मैंने पूछा तो बताया गया कि जब सोनम को गाजीपुर से उठाया गया था तो पुलिस ने उसे बताया नहीं था कि क्यों उसे गिरफ्तार किया गया था, जबकि यह बताना जरूरी होता है। आरोपी के वकील ने इसे आधार बनाकर दलीलें पेश कीं और अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली।’ हालांकि, विस्तृत जानकारी आनी बाकी है कि अदालत में सोनम की ओर से क्या-क्या दलीलें दी गईं, जिसकी वजह से उसे राहत मिली है।

सोनम को भले ही राहत मिल गई है लेकिन उसका प्रेमी राज कुशवाहा अब भी सलाखों के पीछे है। सोनम ने राज के साथ मिलकर ही अपने पति राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सोनम अपने भाई की कंपनी में काम करने वाले राज से प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन इस बीच परिवार ने सोनम की शादी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा से करा दी थी।

बेहरहमी से कर दिया गया था राजा का कत्ल

धूमधाम से दोनों की शादी के बाद भी सोनम अपने प्रेमी राज के साथ संपर्क में थी। दोनों फोन पर चैटिंग और बातचीत करते थे। इसी दौरान उन्होंने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत सोनम राजा को 23 मई को शिलॉन्ग लेकर गई। यहां एक पहाड़ी पर जाकर सोनम ने राज के तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंककर फरार हो गए।

कैसे पकड़ी गई थी सोनम

बाद में 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई से मिली थी। हत्या की घटना सामने आने के कुछ दिन बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद सोनम चुपचाप अपने प्रेमी राज के पास इंदौर आ गई थी। दोनों ने कुछ दिन साथ में बिताए लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम को लगा था कि वह पकड़ी जाएगी और इसलिए वह फरार हुई थी। लेकिन यूपी में पकड़ी गई।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।