MP में क्यों धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, जानें अगले चार दिन का हाल; किन इलाकों में बारिश की संभावना

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

पश्चिमी विक्षोभ, जो पहले पंजाब एवं आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में था, अब उत्तर-पूर्वी पंजाब एवं आसपास के क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

MP में क्यों धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, जानें अगले चार दिन का हाल; किन इलाकों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में मॉनसून एक्टिव होने के बाद भी फिलहाल ज्यादातर इलाकों में ढंग की बारिश नहीं हो रही है। ज्यादातर इलाकों में बादल तो छाए हुए हैं और मॉनसूनी हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन बारिश या तो नदारद है या फिर बेहद कम मात्रा में हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बारिश कराने वाला सिस्टम ठप हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि बादलों को निचोड़कर सर्कुलेशन ही पानी बरसाता है, लेकिन फिलहाल प्रदेश के ऊपर ऐसा कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके चलते बादल सिर्फ यहां से गुजर रहे हैं, बरस नहीं रहे।

शनिवार को 34 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार (11 जुलाई) के लिए प्रदेश के 34 जिलों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, बुरहानपुर, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ तथा अलीराजपुर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और यहां पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने और 40 से 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।

अगले तीन दिन के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट

रविवार (12 जुलाई) के लिए मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, सतना, रीवा, मैहर, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ तथा अलीराजपुर जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में कहीं कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।

सोमवार (13 जुलाई) को मौसम विभाग ने प्रदेश के रीवा,मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, बुरहानपुर, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ तथा अलीराजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और यहां पर गरज-चमक के साथ पानी गिरने तथा 40 से 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।

मंगलवार (14 जुलाई) के लिए विभाग ने रीवा,मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, बुरहानपुर, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ तथा अलीराजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और यहां पर गरज-चमक के साथ पानी गिरने तथा 40 से 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।

बीते दिन कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते दिन यानी शुक्रवार को शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश दमोह में 59 मिमी, टीकमगढ़ में 43 मिमी, गुना में 40 मिमी, पचमढ़ी में 33 मिमी और नर्मदापुरम में 28.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

प्रदेश में हुई वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)

रामपुर (नीमच) 63 मिमी, अटेर 54 मिमी, रीवा-शहर 44 मिमी, भिंड 43 मिमी, रामपुर बाघेलान 42.2 मिमी, रायपुरा 33.2 मिमी, गुढ़ 32 मिमी, चुरहट 30 मिमी, सिहोरा 25 मिमी, हट्टा 24.4 मिमी, मझगांव 23 मिमी, सिंगरौली 22.4 मिमी, सतना 17.3 मिमी, सीधी 17 मिमी, बिलहरी 15.4 मिमी, रायपुर कर्चुलियान 15 मिमी, रीवा-हुजूर 14 मिमी, देवसर 13.6 मिमी, गौरिहार 13 मिमी, पटेरा 13 मिमी, बरहाई 12.4 मिमी, ग्वालियर 12.2 मिमी, मझौली 12 मिमी, मिहोना 11 मिमी, लहार 10 मिमी, रीठी 10 मिमी, ढीमरखेड़ा 10 मिमी, शाहगढ़ 10 मिमी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में क्यों धीमा पड़ा मॉनसून; अगले 4 दिन का हाल, इन जिलों में बारिश की संभावना