लाडली बहना बहुत महंगी पड़ गई, मुझे क्या मालूम था...; हंसते हुए बोले मोहन यादव

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कंटेट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवालों का जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने हंसते हुए कहा कि लाडली योजना बहुत खर्चीली हो गई, मुख्यमंत्री बनने के समय इसका अंदाजा नहीं था।

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव ने लाडली बहन योजना को खर्चीली बताया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक लाडली बहन योजना को बहुत खर्चीला बताया है। वे राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान सवालों का जवाब दे रहे थे। छतरपुर की बुंदेली कंटेट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवालों का जवाब देते हुए सीएम यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आर्थिक बोझ इतना भारी होगा।

बुंदेली समागम-2026 कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने लाडली बहन योजना को लेकर बिन्नू के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है, लाडली बहना योजना बहुत खर्चीली साबित हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि सरकार इतना कुछ करने के बाद बेटियों के लिए और क्या योजना बना रही है।

कांग्रेस ने तंज कसा

सीएम मोहन यादव हंसते हुए आगे कहते हैं कि बेटा ये अंदर की बात है... मुझे क्या पता था कि मुख्यमंत्री बनते ही ऐसी मार पड़ती है। सीएम मोहन यादव के लाडली बहन योजना को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघर ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले लाडली और सत्ता में आते ही परेशानी। यही है भाजपा का महिला सम्मान।

मोहन यादव आगे क्या बोले

मोहन यादव ने बिन्नू रानी से आगे कहा, "हमारी बहनों के मामले में कोई परेशानी नहीं है। लाडली बहन योजना का सफर 1000 रुपये से शुरू हुआ था। शुरुआत में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन अब हम 1500 रुपये तक दे रहे हैं। चिंता मत करो। अभी तुम लाडली बहना योजना के लिए योग्य नहीं हो। थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर हम तुम्हें यह योजना दे देंगे।"

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

सीएम मोहन यादव के इस बयान पर इंटरनेट पर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ X यूजर्स का कहना है कि सीएम मोहन यादव बच्ची के साथ मजाक कर रहे थे, चुनाव का समय नजदीक आते ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सीएम यादव के मुंह से सच्चाई निकल आई। लाडली बहन योजना एमपी में भाजपा सरकार के गले की हड्डी बन गई है।

सालाना 22 हजार से ज्यादा करोड़ खर्च

एमपी सरकार लाडली बहन योजना के लिए वर्तमान में 1,500 रुपये की मासिक सहायता कर रही है। इस योजना से राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 22,680 करोड़ रुपये का खर्च पड़ रहा है।

शिवराज सरकार लाई थी योजना

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की घोषणा शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुख्यमंत्री रहते 28 जनवरी 2023 को की थी। हालांकि इसकी औपचारिक उसी वर्ष 5 मार्च को शुरू कर दी गई। पहली मासिक किस्त जून 2023 को जारी हुई थी। महिलाओं को शुरू में प्रति माह 1000 रुपये देने का वादा किया गया था। बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर नवंबर 2025 में 1500 रुपये कर दी गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़लाडली बहना बहुत महंगी पड़ गई, मुझे क्या मालूम था...; हंसते हुए बोले मोहन यादव