पूर्व मिस पुणे, MBA ग्रेजुएट और मॉडल… कौन थीं ट्विशा शर्मा? शादी के 5 महीने बाद मरी मिलीं
Who was Twisha Sharma: पूर्व मिस पुणे रह चुकीं ट्विशा प्रोफेशनल लाइफ में मार्केटिंग एक्सपर्ट थीं, वहीं फिल्मों, मॉडलिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी सक्रिय रहीं। ट्विशा शर्मा इस महीने की शुरुआत में भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं।

Who was Twisha Sharma: भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा सिर्फ एक नाम नहीं थीं, बल्कि उन्होंने कॉर्पोरेट, ग्लैमर और क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। पूर्व मिस पुणे रह चुकीं ट्विशा प्रोफेशनल लाइफ में मार्केटिंग एक्सपर्ट थीं, वहीं फिल्मों, मॉडलिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी सक्रिय रहीं। ट्विशा शर्मा इस महीने की शुरुआत में भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ट्विशा शर्मा कौन थीं और उन्होंने अपने करियर में क्या-क्या हासिल किया था।
ट्विशा ने की थी BBA और MBA की पढ़ाई
ट्विशा ने अपनी पढ़ाई पुणे और नोएडा से पूरी की थी। उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से BBA किया था। इसके बाद नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से डिस्टेंस लर्निंग के जरिए MBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मार्केटिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर में काम करना शुरू किया।
मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर किया काम
एक अनवेरिफाइड लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ट्विशा ने मुंबई स्थित फ्लेवर पॉट फूड्स में करीब छह साल तक मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया। बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन (DADB) से जुड़ीं, जहां उन्होंने कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली।
एक्टिंग-फिल्ममेकिंग में भी आजमा चुकीं हाथ
कॉर्पोरेट दुनिया के साथ-साथ ट्विशा की दिलचस्पी ग्लैमर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी थी। उन्होंने खुद को एक “डायनैमिक प्रोफेशनल” बताया था, जिसे एक्टिंग, फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में रुचि थी। वह तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू में भी नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने विज्ञापनों और रीजनल फिल्मों में लीड रोल किए थे। ट्विशा ने अपनी प्रोफाइल में यह भी बताया था कि उन्होंने इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से परफॉर्मिंग आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी और फिल्ममेकिंग की दुनिया को करीब से समझने की कोशिश की थी।
सर्टिफाइड योगा ट्रेनर और विपश्यना मेडिटेटर
सिर्फ कॉर्पोरेट और फिल्मों तक ही नहीं, ट्विशा आध्यात्म और फिटनेस से भी जुड़ी हुई थीं। उन्होंने खुद को सर्टिफाइड योगा ट्रेनर और विपश्यना मेडिटेटर बताया था। ट्विशा शर्मा की जिंदगी कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी रही- कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, मॉडल, एक्ट्रेस, योग ट्रेनर और क्रिएटिव पर्सनालिटी। यही वजह है कि उनकी मौत की खबर ने लोगों का ध्यान खींचा और अब उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें चर्चा में हैं।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

