ट्विशा जब जिंदा थी तब क्या करते होंगे; नशेड़ी और गर्भपात वाले आरोपों पर भाभी भड़की
ट्विशा की सास ने हाल ही में आरोप लगाए कि ट्विशा को नशे की आदत थी, वह गर्भपात कराना चाहती थी… ट्विशा की भाभी ने फटकार लगाई है कि अभी ये हाल है, सोचिए जब जिंदा होगी तो क्या करते होंगे?

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में ससुराल पक्ष के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ससुराल वालों ने दावा किया है कि ट्विशा नशे की आदी थीं, उन्होंने बच्चे को जन्म देने से इनकार किया और गर्भपात का एकतरफा फैसला लिया था। इन आरोपों से उनके करीबी रिश्तेदार बेहद नाराज हैं। ट्विशा की भाभी राशि शर्मा ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे “बेहद शर्मनाक” बताया है। उन्होंने कहा कि जो इंसान मर चुका है, उसके बारे ऐसा कहना बेहद शर्मनाक है।
इससे पहले ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने आरोप लगाया था कि वह “सिज़ोफ्रेनिया” से पीड़ित थीं और एक “मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति” थीं, जिन्हें लगातार निगरानी की जरूरत थी। उन्होंने 33 वर्षीय ट्विशा पर ड्रग्स के इस्तेमाल और मानसिक बीमारी से ग्रस्त होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं, परिवार पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ट्विशा को ग्लैमर इंडस्ट्री में धकेला और बाद में उससे दूरी बना ली।
शर्म की बात है, मरने के बाद भी नहीं छोड़ रहे
राशि शर्मा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, “आरोप लगाना ठीक है, पूरे परिवार को बदनाम करना भी ठीक है… लेकिन किसी मृत व्यक्ति के खिलाफ ऐसा करना बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक मृत व्यक्ति को लगातार क्यों बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर मौत के बाद यह स्थिति है, तो जीवन में उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लगातार शब्दों और व्यवहार से उन्हें नीचा दिखाना निश्चित रूप से सच्चाई की ओर इशारा करता है।”
ट्विशा के भाई ने कहा- सच्चाई सामने आना जरूरी
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा कि वह अपनी बात खुद रखने के लिए अब मौजूद नहीं हैं, इसलिए सच्चाई सामने लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्विशा एक सकारात्मक सोच वाली लड़की थीं, जो हमेशा न्याय और सच्चाई के लिए खड़ी रहती थीं। कई लोग इन आरोपों से हैरान हैं।
12 मई को ट्विशा की मौत हुई
परिवार का आरोप है कि ट्विशा को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और उनकी मौत भी इसी से जुड़ी हो सकती है। उनके पति समर्थ सिंह 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्विशा द्वारा कथित सुसाइड से कुछ मिनट पहले भेजे गए अंतिम मैसेजों में उनके मानसिक तनाव और चिंता का संकेत मिलता है। उन्होंने एक दोस्त से कहा था कि वह खुद को “फंसा हुआ” महसूस कर रही हैं और उनसे ऐसी गलती न करने की सलाह दी थी। उन्होंने अपनी मां से घर वापस ले जाने की बात भी कही थी, जिसके बाद उनके माता-पिता उन्हें लेने के लिए टिकट लेकर आने वाले थे।
परिवार को न्याय की आस
ट्विशा के पिता नवीनिधि शर्मा और चचेरे भाई आशीष शर्मा ने हा है कि वे न्याय की मांग को लेकर भोपाल में लगातार भटक रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार ने दिल्ली में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


