जिस बात का डर था वही निकला; इंदौर में मौतों की वजह कंफर्म हो गई

Jan 02, 2026 09:38 am ISTSudhir Jha इंदौर, पीटीआई
share

जिस बात का डर था वह सच निकला। इंदौर में एक के बाद एक कई लोगों की मौत प्रदूषित पानी की वजह से हुई है, इसकी लैब रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है। इंदौर के भागीरथपुरा में फैले डायरिया की वजह से 13 लोगों की मौत का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने 4 की पुष्टि की है।

जिस बात का डर था वही निकला; इंदौर में मौतों की वजह कंफर्म हो गई

जिस बात का डर था वह सच निकला। इंदौर में एक के बाद एक कई लोगों की मौत प्रदूषित पानी की वजह से हुई है, इसकी लैब रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है। इंदौर के भागीरथपुरा में फैले डायरिया की वजह से 13 लोगों की मौत का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने 4 की पुष्टि की है। वहीं, करीब 200 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। करीब 1400 लोग 'जहरीले' पानी से प्रभावित हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच रिपोर्ट से यह पुष्टि हो गई है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के उस हिस्से में जिंदगी को खतरे में डालने वाली पानी की आपूर्ति हो रही थी, जबकि शहर को पिछले 8 सालों से देश का सबसे साफ शहर घोषित किया जा रहा है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि मेडिकल कॉलेज की लैब से तैयार रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि भारीरथपुरा इलाके में पाइपलाइन में लीकेज की वजह से पानी प्रदूषित हो गया था जिसकी वजह से डायरिया फैल गया। उन्होंने टेस्ट रिपोर्ट में सामने आए और अधिक तथ्यों को साझा नहीं किया।

पाइपलाइन में लीकेज और ऊपर बने टॉयलेट से आया संकट

अधिकारियों का कहना है कि पानी आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में एक पुलिस आउटपोस्ट के पास लीकेज पाया गया है, जहां इसके ऊपर एक टॉयलेट का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि लीकेज की वजह से इलाके का पानी प्रदूषित हो गया था। एडिशनल चीफ सेक्रेट्री संजय दुबे ने कहा, 'हम भागीरथपुरा में पूरे पाइपलाइन की बारीकी से जांच करके यह पता लगा रहे हैं कि कहीं और भी तो लीकेज नहीं।' उन्होंने कहा कि जांच के बाद पाइपलाइन से साफ पानी की आपूर्ति की गई है। फिर भी एहतियात के तौर पर लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया है। दुबे ने कहा, 'हमने इनके सैंपल भी लिए हैं और टेस्टिंग के लिए भेजा है।'

338 का घर पर इलाज, 200 मरीज अस्पतालों में भर्ती

वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि भागीरथपुरा से सबक लेकर पूरे राज्य के लिए एसओपी जारी की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो। दुबे मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर भागीरथपुरा में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भागीरथपुर में 1,714 घरों की जांच गुरुवार को की गई। 8571 लोगों का परीक्षण किया गया। 338 लोगों में उल्टी और दस्त के हल्के लक्षण मिले, जिनका घर पर ही इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 दिन में 272 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है जिनमें से 71 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 201 मरीज अस्पतालों में हैं जिनमें से 32 आईसीयू में हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|